शुक्रवार, 10 अप्रैल 202610:35:51 PM
Download App
Home/देश

Samay Raina के कमेंट पर आग बबूला हुए शक्तिमान : Mukesh Khanna ने गधे पर बिठाकर घुमाने की कही बात

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Apr 10, 2026
06:29 AM
Mukesh Khanna ने गधे पर बिठाकर घुमाने की कही बात

देश - सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे यक वीडियो में समय रैना ने मुकेश खन्ना पर तंज कसते हुए एक बार फिर पुराने विवाद को हवा दे दी है। इसके जवाब में “शक्तिमान” के रूप में घर -घर पहचाने जाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना आग बबूला हो गए और मुंह काला कर गधे पर बैठाकर घुमाने की बात कही है।

दरअसल, जब India's Got Latent से जुड़ा विवाद सामने आया था, उस समय मुकेश खन्ना ने समय रैना के कंटेंट की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह के कंटेंट का बच्चों और समाज पर गलत असर पड़ सकता है। उस वक्त कई अन्य लोगों ने भी समय रैना को निशाने पर लिया था।

करीब एक साल बाद, समय रैना ने अपने हालिया यूट्यूब वीडियो में इस पूरे मुद्दे को फिर से उठाया। उन्होंने कहा कि उस विवाद के दौरान हर कोई उन्हें घेरने आ गया था राजनेता, सेलिब्रिटीज और कॉमेडियंस तक। इसी दौरान उन्होंने सुनील पाल और मुकेश खन्ना का नाम लेते हुए व्यंग्य किया।

photo social media

यह भी पढे - प्राकृतिक तरीके से बढ़ाएं त्वचा की चमक : ट्राई करें ये खास कोलेजन जैल

समय रैना ने मजाकिया लहजे में कहा, “शक्तिमान भी आ गया था, अब उससे कैसे लड़ें?” उन्होंने आगे यह भी कहा कि मुकेश खन्ना उनके कंटेंट के बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव की बात कर रहे थे, जबकि “शक्तिमान” के समय भी ऐसी खबरें आई थीं कि बच्चे शो से प्रभावित होकर खतरनाक स्टंट करने लगे थे। इस बयान के जरिए उन्होंने यह सवाल उठाया कि नैतिकता पर सवाल उठाने का अधिकार किसे है।


समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना

समय के इस बयान पर मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखकर जवाब दिया। उन्होंने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कुछ लोग कभी नहीं सुधरते और समय रैना को उसी श्रेणी में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी आलोचना के बाद भी समय का रवैया नहीं बदला है।

इतना ही नहीं, मुकेश खन्ना ने अपने पोस्ट में बेहद सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समय रैना के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनके व्यवहार की खुलकर निंदा की जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने “शक्तिमान” जैसे लोकप्रिय किरदार का अपमान किया है।

मुकेश खन्ना ने की परेड निकालने की मांग

अब समय रैना के इस बयान पर मुकेश खन्ना का रिएक्शन सामने आया है। मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो। फिर टेढ़ी की टेढ़ी है। समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो। सीधा करो। वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है।' मुकेश खन्ना ने आगे लिखा, 'गंदगी की आग में जलाया हुआ। पकाया हुआ। पूरे देश ने लताड़ा, मारा। फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गलियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें। क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है।'

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर कॉमेडी और जिम्मेदारी के बीच की बहस को सामने ला दिया है। एक तरफ जहां कॉमेडियन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़कर देखते हैं। अब देखना होगा कि यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है।

यह भी पढे - MP Agniveer Bharti: : MP में 10 अप्रैल तक भरे जाएंगे अग्निवीर भर्ती के फॉर्म,यहां से फटाफट करे आवेदन

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें