MP Agniveer Bharti: : MP में 10 अप्रैल तक भरे जाएंगे अग्निवीर भर्ती के फॉर्म,यहां से फटाफट करे आवेदन

MP Agniveer Bharti: मध्य प्रदेश में 10 अप्रैल तक अग्निवीर भर्ती के लिए फॉर्म भरे जाने हैं. एमपी के 15 जिलों में अग्निवीर सेना भर्ती हो रही है. जिसके लिए जून में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम होगा. जिसकी पूरी जानकारी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in अपलोड की गई है. सेना भर्ती ऑफिस के मुताबिक सभी 15 जिलों में परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं.
अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू हुए थे. जिसकी आखिरी तारीख 1 अप्रैल थी. लेकिन बाद में भारतीय सेना की तरफ से इसकी तारीख बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है. ऐसे में इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का अच्छा मौका है. जिसके लिए वह इस समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अग्निवीर के तहत अग्निवीर पुरुष जनरल ड्यूटी, अग्निवीर महिला सेना पुलिस, लिपिक, ट्रेडमैन दसवीं पास, ट्रेडमैन आठवीं पास, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होनी है.
इन जिलों में होगी भर्ती
राजधानी भोपाल समेत नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, पन्ना, अशोकनगर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सीहोर, विदिशा, दमोह, गुना, हरदा, रायसेन और राजगढ़ जिलों से आवेदन मांगे गए हैं. यहां के युवा इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. वहीं जून के महीने में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम होगा. पहले यह परीक्षा भी 1 जून को होनी थी. लेकिन अब इसकी तारीख बढ़ाकर 15 जून के आसपास किए जाने की संभावना है. अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को पूरा करने की सलाह दी गई है. जबकि सावधानी पूर्वक इसका अध्यन करने के लिए कहा गया है.

अग्निवीर भर्ती-2026 के लिए भारतीय सेना की तरफ से जो पात्रता मानदंड दिए गए हैं. उन्हें पूरा करना प्रमुख रखा गया है. इसमें केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते जो उम्र और शैक्षणिक योग्यता को पूरा कर रहे हैं. अगर पात्रता पूरी नहीं करते हैं तो फिर उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा और उनका फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा.
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए Tv27News.Com से जुड़े रहें! और पाए देश -विदेश सहित मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आप तक
नीरज द्विवेदी
5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।
