सोमवार, 26 अक्टूबर 202611:55:50 AM
Download App
Home/देश

जहरीली शराब, दूषित पानी और किसानों की बदहाली : मप्र सरकार पर ऐसे बरसे जीतू, 1 नवंबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन का ऐलान

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 26, 2026
10:49 AM
मप्र सरकार पर ऐसे बरसे जीतू, 1 नवंबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन का ऐलान

छतरपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला। छतरपुर दौरे पर पहुंचे जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं, जहरीली शराब और दूषित पानी से हुई मौतों, किसानों की बदहाली को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।

जीतू पटवारी ने सागर, मुरैना, देवास, छिंदवाड़ा, बालाघाट और इंदौर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब, दूषित पानी और अन्य कारणों से हुई मौतें गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने देवास के पास दूषित पानी से मौतों और छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौतों का उल्लेख करते हुए सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने कई मोर्चों पर सरकार को विफल बताते हुए प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ने का भी किया।

पटवारी ने सागर और मुरैना में जहरीली शराब से हुई मौतों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बावजूद सरकार की कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, इन घटनाओं से जुड़े आंकड़ों और कारणों की आधिकारिक पुष्टि अलग-अलग मामलों में जरूरी है।

किसानों की खाद, बिजली और फसल के दाम का मुद्दा उठाया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान खाद और बिजली की उपलब्धता, फसलों के उचित दाम तथा बढ़ते कर्ज जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने किसानों की आत्महत्या के मामलों का उल्लेख करते हुए कृषि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की।

केन-बेतवा प्रभावितों और जेल में बंद आंदोलनकारी से मिले

पटवारी ने बताया कि वह केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित लोगों और आंदोलनकारियों से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने जिला जेल में बंद प्रदर्शनकारी दिव्या अहिरवार से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का आरोप लगाया।

1 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी

कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। पटवारी ने ब्लॉक, मंडल और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित करीब 30 हजार लोगों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें