फीफा विश्व कप 2026 : नेमार नहीं खेलेंगे पहला मुकाबला, मोरक्को से भिड़ने से पहले ब्राजील को लगा जोर का झटका, पिंडली की चोट ने बढ़ाई चिंता

न्यू जर्सी। ब्राजील राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को आगामी फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार मोरक्को के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। कोच कार्लो एंसेलोटी ने पुष्टि की है कि पिंडली की चोट से जूझ रहे नेमार अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और संभव है कि वे ग्रुप स्टेज के पूरे मैचों से बाहर रह सकते हैं।
कोच एंसेलोटी ने दी अपडेट, जल्द वापसी की उम्मीद
एंसेलोटी ने बताया कि नेमार की रिकवरी जारी है लेकिन वह अभी मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जल्द से जल्द मैदान पर लौटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक वह पूरी ट्रेनिंग में वापसी कर लेंगे। हालांकि, कोच ने साफ किया कि किसी भी मैच के लिए उनकी उपलब्धता की गारंटी नहीं दी जा सकती।
वार्म-अप मैचों में भी नहीं दिखे नेमार
नेमार पहले ही पनामा और मिस्र के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैचों से बाहर थे। शुक्रवार को भी वह ट्रेनिंग से गायब नजर आए, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। मोरक्को के खिलाफ मुकाबले के बाद ब्राजील को ग्रुप एफ में 19 जून को हैती और 24 जून को स्कॉटलैंड से भी भिड़ना है।
एंसेलोटी का भरोसारू अनुभव से टीम को मिलेगा फायदा
हालांकि चोट के बावजूद कोच एंसेलोटी ने नेमार को टीम में शामिल रखने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि नेमार का अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और वह टीम को मानसिक मजबूती दे सकते हैं। एंसेलोटी के अनुसार, नेमार की मौजूदगी ब्राजील को रिकॉर्ड छठा वर्ल्ड कप खिताब जीतने की दिशा में प्रेरित कर सकती है।
विनीसियस जूनियर और मोरक्को की प्रतिक्रिया
ब्राजील के स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर ने भी नेमार के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि नेमार उनके लिए प्रेरणा हैं और टीम उनके वापसी का इंतजार कर रही है।
दूसरी ओर, मोरक्को की टीम ने कहा है कि नेमार की अनुपस्थिति से उनकी रणनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मोरक्को के कोच मोहम्मद ओआहबी ने कहा कि उनकी टीम ने पहले से ही दोनों परिस्थितियोंकृनेमार के खेलने और न खेलनेकृको ध्यान में रखकर तैयारी की है।
हकीमी ने जताई निराशा
मोरक्को के कप्तान अचरफ हकीमी ने कहा कि वह नेमार जैसे बड़े खिलाड़ी के खिलाफ खेलने का मौका मिस करेंगे। उन्होंने कहा कि शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना हमेशा खास होता है और नेमार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
