मंगलवार, 7 अप्रैल 202601:01:28 PM
Download App
Home/विदेश

अब पेट्रोल-डीजल के लिए मोहताज हुआ पड़ोसी मुल्क : महंगाई की मार झेल रही पाक जनता पर लगा नाइट लाइफ का लाकडाउन

a

admin

Apr 07, 2026
08:32 AM
महंगाई की मार झेल रही पाक जनता पर लगा नाइट लाइफ का लाकडाउन

लाहौर। तेल की कीमतों को लेकर मिले सदमें से ही अभी पाकिस्तान उभरा नहीं था कि अब सरकार ने जनता के उपर नया आदेश लाद दिया है। लगातार मंहगाई कि मार झेल रहे पाकिस्तान जैसे देश में सरकार ने नाइट लाइफ पर लॉकडाउन लगा दिया है।

पाकिस्तान में रात 8 बजे के बाद लगा लॉकडाउन

पाकिस्तान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है...पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के बाद सरकार ने जनता को दूसरा बड़ा झटका दिया है...तेल संकट के बीच अब बाजार और शॉपिंग मॉल्स रात 8 बजे के बाद बंद करने के आदेश है...यानि की अब रात 8 बजे के पहले पाकिस्तान की जनता को अपने-अपने घर पहुंचना होगा। तेल संकट से जूझने के लिए सरकार ने रात में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

सरकार के आदेश के बाद लोगों में आक्रोश

लॉकडाउन को लेकर जनता के बीच अच्छा खासा आक्रोश है। एक तरफ अफगानिस्तान सीमा को लेकर तनाव बना हुआ है, तो दूसरी ओर शहबाज शरीफ सरकार की नीतियों से लोग नाराज हैं। लोगों का गुस्सा सोशल मिडिया पर साफ देखा जा सकता है। पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद एक यूजर ने लिखा कि पेट्रोल सोना बन गया है, 100 रुपये में एक कटोरी भी नहीं भरती, सरकार क्या सोच रही है? वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा कि जंग कहीं और हो रहा है, लेकिन हमारी जेब यहां खाली हो रही है. ऐसे ही और भी कई यूजर्स है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरीए सरकार के इस आदेश का विरोध कर रहे है।

तेल कीमत पर सरकार ने दी थोड़ी राहत

मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के वजह से कई देशों में तेल के दामों में वृद्धि हुई है, जिससे पाकिस्तान में सबसे ज्यादा असर पड़ा है। बता दे कि 4 अप्रैल को पेट्रोल के दाम 458.4 पीकेआर तक पहुंच गए थे, लेकिन लोगों के विरोध के बाद सरकार ने इसे 378 पाकिस्तानी पीकेआर प्रति लीटर कर दिया है. जिससे लोगों को थोडी राहत मिली है।

a
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें