रविवार, 7 जून 202607:52:05 PM
Download App
Home/ख़बरे

फिरोजाबाद हत्याकांड : डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से हत्या, 30 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटका

अभिलाषा कनाडे

अभिलाषा कनाडे

Jun 07, 2026
10:55 AM
डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से हत्या, 30 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटका

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सनकी युवक ने महिला के शादी के प्रस्ताव को इंकार करने पर उसके डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी। सिरफिरा युवक महिला के ससुराल तरफ से दूर का रिश्तेदार था, जो रिश्ते में महिला का देवर लगता था। वही युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए मासूम को जमीन पर 30 सेकेंड में करीब 8 बार पटका, जिससे बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्चे को जमीन पर पटकते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भाभी से शादी करना चाहता था आरोपी

महिला के परिजनों ने बताया कि महिला अपने बच्चे के साथ कुछ दिनों से मायके में ही रही थी। वही आरोपी युवक महिला के संपर्क में था और महिला से बात भी करता था। इसी बीच आरोपी ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया लेकिन महिला ने शादीशुदा और एक बच्चे की मां के होने का हवाला देते हुए युवक को मना कर दिया। ये बात आरोपी को इतनी बुरी लगी की अगले दिन युवक महिला के घर पहुंच गया और महिला के बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने से घर से बाहर ले गया।

मासूम को रास्ते की रुकावट मानता था आरोपी

आरोपी युवक महिला के ससुराल पक्ष का रिश्तेदार था और रिश्ते में महिला का देवर लगता था। दोनों की बीच आपस में अच्छे संबंध थे। वही आरोपी इस बातचीत को प्यार समझ बैठा और महिला से एकतरफा इश्क करने लगा। जिसके बाद आरोपी ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया लेकिन महिला ने अपने बच्चे का हवाला देते हुए शादी से मना कर दिया। आरोपी मासूम को अपने रास्ते की रुकावट मानता थावही आरोपी की मंशा साफ थी कि उसको अपने और महिला के बीच के रास्ते के कांटे को हटाना था। इसी को लेकर आरोपी बहाने से बच्चे को बाहर लेकर गया और घर से थोड़ी दूर जाकर उसने पूरी ताकत के साथ बच्चे को जमीन पर पटक दिया।

गर्दन, रीढ़ और छाती की पसलियां टूटी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने आठ बार बच्चे को बेरहमी से जमीन पर पटका, जिसके कारण डेढ़ वर्षीय आरव की खोपड़ी की हड्डियां टूटने से गंभीर ब्रेन हैमरेज हुआ। वही गर्दन, रीढ़ और छाती की पसलियां टूट गई थीं, जिससे फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया। ये पूरी घटना पास में लगे CCTV में कैद हो गईइस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमें में हैवही बच्चे की मां लगातार सीएम योगी से न्याय की गुहार लगा रही है इस दर्दनाक वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है

पुलिस ने शॉट एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी खुद की जान लेना चाहता था, लेकिन उसने अपना इरादा बदल दिया। आरोपी युवक घटना के 6 घंटे बाद तक गली में ही घूमता रहा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का शॉट एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के दोनों पैर पर गोली मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस आरोपी से कड़ी पुछताछ कर रही है।

अभिलाषा कनाडे
Written By

अभिलाषा कनाडे

खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें