रविवार, 14 जून 202609:58:14 PM
Download App
Home/विदेश

ब्राजील : एक भूल... और चली गई जान! बंजी जंप में सेफ्टी रोप लगाना भूले कर्मचारी, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 14, 2026
08:27 AM
एक भूल... और चली गई जान! बंजी जंप में सेफ्टी रोप लगाना भूले कर्मचारी, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत

ब्राजील (विदेश डेस्क)। के साओ पाउलो राज्य के लाइमीरा शहर में एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान हुई एक भयावह लापरवाही ने 21 वर्षीय युवती की जान ले ली। 'पोंटे दो एस्केलेतो' (स्केलेटन ब्रिज) पर आयोजित एक रोप जंप/बंजी जंप गतिविधि के दौरान कर्मचारियों ने युवती को सुरक्षा रस्सी से बांधना ही भूल गए और उसे पुल से नीचे धकेल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 21 वर्ष थी। वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि कर्मचारी उसे जंप के लिए तैयार करते हैं, लेकिन सुरक्षा रस्सी को हार्नेस से जोड़ना भूल जाते हैं। जैसे ही युवती को नीचे छोड़ा जाता है, वहां मौजूद लोग चिल्लाकर रस्सी न लगे होने की चेतावनी देते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवती करीब 40 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गई।

घटना के बाद पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया। जांच में प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि सुरक्षा उपकरणों को सही तरीके से नहीं लगाया गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मामले की आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ समय पहले मारिया ने सोशल मीडिया पर जंप को लेकर उत्साह भी जाहिर किया था। लेकिन कुछ ही देर बाद एक गंभीर मानवीय चूक उसकी मौत का कारण बन गई।

यह घटना एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों के महत्व को एक बार फिर रेखांकित करती है। किसी भी एडवेंचर गतिविधि में हिस्सा लेने से पहले सुरक्षा उपकरणों और उनकी फिटिंग की स्वयं भी कई बार जांच करना बेहद जरूरी है

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें