Tobacco and Vapes Bill : 2008 के बाद जन्मे लोग नहीं खरीद पाएंगे सिगरेट, ब्रिटेन का सख्त कानून 2027 से लागू

ब्रिटेन ने धूम्रपान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा फैसला लिया है। अब 2008 के बाद जन्मी पूरी पीढ़ी जिंदगी भर कानूनी तौर पर सिगरेट या तंबाकू नहीं खरीद पाएगी।सरकार का ‘Tobacco and Vapes Bill’ संसद के दोनों सदनों से पास हो चुका है। अब सिर्फ किंग चार्ल्स III की मंजूरी बाकी है, जिसके बाद यह कानून लागू हो जाएगा।
कब से लागू होगा कानून?
यह नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। इसके बाद हर साल सिगरेट खरीदने की न्यूनतम उम्र 1 साल बढ़ती जाएगी। यानी धीरे-धीरे नई पीढ़ी के लिए तंबाकू पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

क्या हैं नए नियम?
उम्र जांच अनिवार्य: दुकानदारों को हर ग्राहक की उम्र सख्ती से जांचनी होगीजुर्माना: नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना लगेगावेपिंग पर भी रोक: ई-सिगरेट यानी वेपिंग पर स्कूलों, अस्पतालों और बच्चों के आसपास कड़े नियम लागू.
मकसद क्या है?
ब्रिटेन सरकार का कहना है कि इसका मकसद एक स्मोक-फ्री जनरेशन तैयार करना है। इससे धूम्रपान से होने वाली बीमारियों और मौतों को कम किया जा सकेगा।
हालांकि कुछ लोग इसे जरूरत से ज्यादा सख्त कदम भी बता रहे हैं।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
