मंगलवार, 1 सितंबर 202608:28:31 AM
Download App
Home/मनोरंजन

मां बनने के बाद कटरीना कैफ के बदले लुक पर ट्रोलिंग : शिवालिका ओबेरॉय ने लगाई क्लास-‘ये मातृत्व है!’

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 01, 2026
06:35 AM
शिवालिका ओबेरॉय ने लगाई क्लास-‘ये मातृत्व है!’

मुंबई। अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी एक पब्लिक अपीयरेंस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। मुंबई में हाल ही में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचीं अभिनेत्री की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बदले हुए लुक और वजन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। ट्रोलिंग के बीच अब अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने कटरीना का खुलकर समर्थन किया है और ट्रोलर्स की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं।

कटरीना की तस्वीर शेयर कर दिया करारा जवाब

शिवालिका ओबेरॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कटरीना कैफ की वही तस्वीर साझा की, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को निशाना बनाया जा रहा था। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “क्या हो गया है मतलब?!?! ये मातृत्व है!” शिवालिका ने आगे कहा कि प्रसव के बाद शरीर का पूरी तरह सामान्य स्थिति में लौटना एक प्रक्रिया है। इस दौरान सूजन, थकान और शरीर में कई तरह के बदलाव दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से मातृत्व की ऐसी तस्वीर पेश करना बंद करने की अपील की, जो वास्तविकता से मेल ही नहीं खाती।

‘मातृत्व के अवास्तविक रूप का महिमामंडन बंद करें’

अभिनेत्री ने पोस्टपार्टम रिकवरी को लेकर सोशल मीडिया पर बनाए जा रहे अवास्तविक सौंदर्य मानकों पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि मां बनने के बाद शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर महिलाओं को जज करना या उनका मजाक उड़ाना बेहद असंवेदनशील रवैया है। शिवालिका खुद हाल ही में मां बनी हैं, इसलिए वह गर्भावस्था और प्रसव के बाद शरीर में होने वाले बदलावों को करीब से समझती हैं। यही वजह है कि उन्होंने कटरीना के खिलाफ हो रही टिप्पणियों पर अपनी बात मजबूती से रखी।

26 अगस्त को लंबे समय बाद नजर आई थीं कटरीना

दरअसल, कटरीना कैफ नवंबर 2025 में बेटे विहान के जन्म के बाद काफी समय तक सार्वजनिक कार्यक्रमों और लाइमलाइट से दूर रहीं। 26 अगस्त 2026 को वह मुंबई में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचीं, जहां पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका बदला हुआ लुक चर्चा में आ गया।

कुछ यूजर्स ने उनके वजन और पोस्टपार्टम बदलावों को लेकर भद्दे कमेंट किए। हालांकि, बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने कटरीना का बचाव करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया और कहा कि मां बनने के बाद शरीर में बदलाव होना पूरी तरह प्राकृतिक प्रक्रिया है।

कटरीना के समर्थन में सामने आया बॉलीवुड

यह पहला मौका नहीं है जब किसी अभिनेत्री को मां बनने के बाद शरीर में आए बदलावों के लिए ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी पत्रलेखा समेत कई अभिनेत्रियां इस तरह की टिप्पणियों का सामना कर चुकी हैं। कटरीना के मामले में शिवालिका का समर्थन एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर क्यों महिलाओं से मातृत्व के बाद भी अवास्तविक सौंदर्य मानकों पर खरा उतरने की उम्मीद की जाती है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें