मंगलवार, 17 नवंबर 202607:04:25 PM
Download App
Home/मनोरंजन

पहलगाम की वादियों में सुरभि चंदना : झील के किनारे चट्टानों पर बैठकर निहारा कुदरत का नजारा, से साइकिलिंग तक किया जमकर एंजॉय

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 17, 2026
07:30 AM
झील के किनारे चट्टानों पर बैठकर निहारा कुदरत का नजारा, से साइकिलिंग तक किया जमकर एंजॉय

मुंबई। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री सुरभि चंदना इन दिनों अपनी खूबसूरत ट्रैवल डायरी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम पहुंची हैं, जहां वह प्रकृति की खूबसूरती के बीच सुकून के पल बिता रही हैं। पहाड़ों, झीलों और हरी-भरी वादियों के बीच सुरभि अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस ट्रिप का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस भी कश्मीर की वादियों की तारीफ कर रहे हैं।

कभी बोटिंग तो कभी साइकिलिंग, हर अंदाज में दिखीं मस्ती करती

सुरभि चंदना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहलगाम यात्रा की कई झलकियां साझा की हैं। वीडियो में अभिनेत्री खूबसूरत झील के किनारे एक चट्टान पर बैठकर प्राकृतिक नजारों का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा वह बोट राइड करती नजर आ रही हैं।

वीडियो की दूसरी झलकियों में सुरभि कभी डांस करती दिखती हैं तो कभी साइकिल चलाकर आसपास की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करती हैं। कश्मीर की ठंडी हवाओं और शांत वातावरण के बीच अभिनेत्री का मस्ती भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

खुदा की नेमत, जन्नत का एक टुकड़ा पहलगाम

अपनी ट्रिप का वीडियो शेयर करते हुए सुरभि ने बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा, ष्खुदा की नेमत, पहलगाम। जन्नत का एक टुकड़ा, पहलगाम।ष् अभिनेत्री के इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता से कितनी प्रभावित हैं। बता दें कि पहलगाम अपनी हरी-भरी वादियों, कल-कल बहती नदियों, बर्फ से ढके पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यही वजह है कि यह देश-विदेश के पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें