सोमवार, 4 मई 202601:03:33 PM
Download App
Home/देश

मप्र में मौसम का हाल : कही झमाझम तो, कहीं सूरज उलग रहा आग, रायसेन में 44 पार पहुंचा पारा, नर्मदापुर में 16 मिमी गिरा पानी

admin

admin

May 04, 2026
07:32 AM
कही झमाझम तो, कहीं सूरज उलग रहा आग, रायसेन में 44 पार पहुंचा पारा, नर्मदापुर में 16 मिमी गिरा पानी

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम इन दिनों दो भागों में बंटा दिखाई दे रहा है। कहीं सूरज आग बरसा रहा है तो कहीं पानी आफत के रूप में सामने आया है। नर्मदापुरम में बीते 24 घंटों के दौरान जहां 16 मिमी पानी गिरा है। इधर राजधानी के पड़ोसी जिले रायसेन में रविवार पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

इसके साथ ही आगामी 24 घंटों के लिये मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 36 जिलों के लिए यलो और छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के दतिया, भिंड, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बाकी 36 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है।

इसलिये दिख रहा है बदलाव

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक श्तीन अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टरवेंस बने हुए हैं, इसकी वजह से मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ट्रफ लाइन हरियाणा के ऊपर बनी है, इस ऊपरी वायु की चक्रवाती परिसंचना दक्षिण पश्चिम राजस्थान तक फैली हुई है। इसके अलावा पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में मध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचना सक्रिय है। इससे हवा का कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इससे प्रदेश में लगातार तेज हवा और बारिश की स्थिति बन रही है।

आज यहां ऐसा रहेगा मौसम

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर, पांढुर्णा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, इसके अलावा 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिन और रात के तापमान में आई गिरावट

उधर, मौसम बदलने और तेज हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश खासतौर से टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखी गई है। हालांकि, यहां का तापमान अब भी 40 डिग्री के करीब बना हुआ है।

सबसे ज्यादा तापमान वाले स्थान

रायसेन 44

खरगोन 42.8

खंडवा 42.5

नरसिंहपुर-रतलाम 41.2

खजुराहो-मंडला 41

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें