Ranveer Allahbadia : सूरज, चाँद और तुम…रोमांटिक पोस्ट के साथ गर्लफ्रेंड संग रिश्ते पर लगाई मुहर!

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ केन्या वेकेशन की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है।

एक तस्वीर में रणवीर जूही को सनसेट के बीच गोद में उठाए हुए दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों सफारी का आनंद लेते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ रणवीर ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा “सूरज, चाँद, तारे और इनके बीच की हर चीज़… क्या आपने कभी ऐसे इंसान को पाया है जिसकी रोशनी आपकी सारी नेगेटिविटी को खत्म कर दे? मैं मिला हूं।”
इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने जमकर रिएक्ट किया। कई कंटेंट क्रिएटर्स और एक्टर्स ने उन्हें बधाइयाँ दीं और कमेंट सेक्शन भर गया।

बता दें कि कुछ समय पहले ही रणवीर और जूही को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL मैच के दौरान साथ देखा गया था। तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। जूही भट्ट की बात करें तो वह एक अभिनेत्री, डांसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने कथक और कंटेम्परेरी डांस की ट्रेनिंग ली है और वेब सीरीज और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं।
अब इस ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बनी हुई है।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
