दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : टेकऑफ के दौरान स्विस प्लेन का इंजन फेल, लगी आग

नई दिल्ली दिल्ली एयरपोर्ट में टेकऑफ के दौरान स्विस एयरलाइंस की LX147 फ्लाइट का इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। यह घटना शनिवार रात के करीब एक बजे का आसपास की है। जिसके के बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। पायलट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उड़ान रोक दी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
प्लेन में 4 नवजात समेत 232 लोग थे सवार
अधिकारियों ने बताया कि रनवे पर इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल करके सभी 232 यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान 6 यात्री घायल हो गए। फ्लाइट स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जाने वाली थी। विमान से पैंसजर्स को उतारने के लिए इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल किया गया। विमान से नीचे उतरने के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
टेकऑफ के वक्त लैंडिंग गियर में दिखा धुआं
SWISS एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि विमान के टेकऑफ करने के लिए रनवे में आते ही बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया। इसके बाद तुरंत फ्लाइट को रोक दिया गया।एयरलाइन ने कहा, हमारी स्थानीय टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की देखभाल कर रही हैं। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले पर काम कर रहे हैं। इस घटना के कारणों को पूरी तरह से समझने के लिए हमारी टीम जल्द ही दिल्ली जाएगी।
अभिलाषा कनाडे
खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।
