मुजफ्फरनगर : नशे में धुत दरोगा ने पूछा 'मैं कहां खड़ा हूं?' लोग बोले आप खड़े नहीं पड़े हैं जनाब

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को CM योगी आदित्यनाथ की जनसभा थी। सुरक्षा में शहर के कई पुलिसकर्मी तैनात थे. लेकिन सीएम की जनसभा से पहले ही फुगाना थाना क्षेत्र में पदस्थ दरोगा चौबे सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ.जो चर्चा का विषय बन गया है दरअसल दरोगा साहब तहसील सदर परिसर के फैमिली कंपाउंड के पास नशे की हालत में आधी वर्दी में मिले. जमीन पर पड़े हुए धुल मिट्टी में सने हुए थे..खड़े होने की हालत तो बिल्कुलन हीं दिख रही थी। लेकिन चौबे सिंह जमीन पर पड़े पड़े सबसे पूछ रहे थे हां मैंने शराब पी है लेकिन पहले बताओ ''मैं कहां खड़ा हूं'' इस पर पास वहां मौजूद लोगों ने जवाब दिया कि ''आप खड़े नहीं पड़े हुए हैं''....
उनकी खाकी वर्दी की स्थिति भी ठीक नहीं थी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच काफी देर तक चर्चा और हलचल बनी रही।वहीं जानकारी के अनुसार, दरोगा चौबे सिंह की ड्यूटी खालापार थाना क्षेत्र में वीआईपी सुरक्षा में लगाई गई थी। हालांकि, वह अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने के बजाय इस हालत में मिले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिससे पुलिस विभाग की काफी किरकिरी हुई।
चौबे साहब की ये हरकत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई जिसके बाद उन्हें अनुशासानहीनता और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है लेकिन हाई अलर्ट दावों के बीच सामने आई ये तस्वीर पुलिस व्यवस्था और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती है
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
