Bigg Boss 20 alert : फैंस का इंतजार खत्म, बिग बॉस 20 जल्द करेगा धमाकेदार एंट्री,जानिए कौन होगा होस्ट

मुंबई। टीवी के सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक शो की तैयारियां तेज हो गई हैं और इसकी शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan शो को होस्ट करते नजर आएंगे।
21 सितंबर 2026 से शुरू होगी शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 20 की शूटिंग 21 सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। शुरुआती चरण में शो का प्रोमो और लॉन्च एपिसोड शूट किया जाएगा। इसके बाद दर्शकों को इस सीजन की थीम और कॉन्सेप्ट के बारे में जानकारी मिलेगी। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक शो की थीम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

डिजिटल मीडिया से जुड़े होंगे प्रतिभागी
बताया जा रहा है कि मेकर्स इन दिनों सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी टीवी सितारों के साथ डिजिटल दुनिया के कई चर्चित चेहरे शो का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं ऑडिशन प्रक्रिया को लेकर भी जल्द आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 20 साल 2026 के उत्तरार्ध में टीवी पर प्रसारित होगा। हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों को नए ट्विस्ट, टास्क और मनोरंजन का डोज मिलने वाला है।
कब करेंगे सलमान शूटिंग
आमतौर पर अगर कोई एपिसोड शनिवार को ऑन-एयर होता है, तो उसकी शूटिंग शुक्रवार को की जाती है. इसी तरह रविवार के एपिसोड की शूटिंग शनिवार को होती है. खास तौर पर पहले यानी प्रीमियर एपिसोड के लिए सलमान खान सबसे ज्यादा समय देते हैं. इसका कारण ये है कि उन्हें करीब 18-20 कंटेस्टेंट्स का परिचय दर्शकों से कराना होता है.
वहीं सलमान खान अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं। खबर है कि वह अभिनेत्री Nayanthara के साथ एक एक्शन फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद बिग बॉस 20 की फुल-फ्लेज्ड शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा उनके पास कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं। फिलहाल बिग बॉस के फैंस को शो के आधिकारिक ऐलान और ऑडिशन डेट्स का इंतजार है।

नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
