गुरुवार, 8 अक्टूबर 202611:43:59 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

टल गया बड़ा हादसा : धमतरी: पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश, CCTV में कैद संदिग्ध

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Oct 08, 2026
09:11 AM
धमतरी: पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश, CCTV में कैद संदिग्ध

धमतरी। जिले के मगरलोड इलाके में आधी रात पेट्रोल पंप को आग के हवाले करने की कोशिश का मामला सामने आया है। अज्ञात शख्स ने पहले पेट्रोल पंप कर्मचारियों से गाली-गलौज की और मौके से चला गया। करीब दो घंटे बाद वह दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचा और वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी।

इतना ही नहीं, संदिग्ध ने पेट्रोल पंप के नोजल में भी माचिस लगाकर आग भड़काने की कोशिश की। गनीमत रही कि आग पेट्रोल-डीजल के स्टोरेज या मशीन तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में संदिग्ध की पूरी हरकत कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का पेट्रोल पंप कर्मचारियों से पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या वारदात के पीछे कोई और वजह थी।

धमतरी पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बाइट — भावना पांडेय, पुलिस अधीक्षक, धमतरी

एक छोटी सी चिंगारी से हो सकता था बड़ा हादसा

पेट्रोल पंप पर ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण यहां आग लगाने की कोशिश बेहद गंभीर मानी जा रही है। अगर आग पेट्रोल या डीजल तक पहुंच जाती तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी। फिलहाल पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए CCTV फुटेज और अन्य सुरागों की जांच कर रही है।

संवाददाता-शमशाद खान

धमतरीं-छत्तीसगढ़

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें