सोमवार, 10 अगस्त 202604:36:43 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

देशभक्ति के रंग में रंगा रायपुर : इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकली तिरंगा यात्रा, सीएम साय हुए शामिल

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Aug 10, 2026
11:17 AM
इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकली तिरंगा यात्रा, सीएम साय हुए शामिल

रायपुर : रायपुर के इंडोर स्टेडियम से सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक, भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। स्काउट एंड गाइड्स, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया।

तिरंगा हाथों में लेकर सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का उत्साह

इंडोर स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर पहुंचे। युवाओं और स्कूली बच्चों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक से गुजरते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंची।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि तिरंगा पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित कई वीरों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का जिक्र करते हुए लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें