बुधवार, 15 अप्रैल 202602:58:27 PM
Download App
Home/ख़बरे

पश्चिम बंगाल में दर्दनाक सड़क हादसा, 9 मुसाफिरों की गई जान : NH-18 पर आमने-सामने भिड़े ट्रक-कार, भीषण थी टक्कर

admin

admin

Jan 01, 1970
12:00 AM
NH-18 पर आमने-सामने भिड़े ट्रक-कार, भीषण थी टक्कर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां के पुरुलिया जिले में कार और ट्रक की आमने-सामने की भिडंत में 9 मुसाफिरों की मौत हो गई है। बलरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर हुआ है। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे के पीड़ित लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुरुलिया, जोधावर के अतिरिक्त एसपी अविनाश भीमराव के अनुसार, एक कार में सवार नौ लोग पुरुलिया से झारखंड की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार सभी घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने सभी यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

सुबह करीब 6.30 बजे हुई दुर्घटना

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के बलरामपुर पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत नामशोल गांव में एनएच-18 पर सुबह करीब 6.30 बजे हुई। बलरामपुर पुलिस थाने के प्रभारी सौम्यदीप मलिक ने बताया कि राजमार्ग पर एक एसयूवी और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें चार पहिया वाहन में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

आठ मृतक नीमडीह थाना अंतर्गत लाकड़ी गांव के तिलाईटांड मिवासी बीरु महतो, अजय महतो, विजय महतो, स्वपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चित्त महतो, कृष्णा महतो है एवं एक व्यक्ति चंद्रमोहन महतो नीमडीह थाना के रघुनाथपुर निवासी है। घटना की जानकारी के बाद तिलाईटांड गांव में मातम छा गया। सभी लोग ईचागढ़ थाना के चिरुगोड़ा गांव से बराबजार थाना के अदाबना गांव बरात में गए थे। लौटने के दौरान भीषण सड़क दुर्घटना हुआ। फिलाहल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें