बुधवार, 21 अक्टूबर 202611:30:20 PM
Download App
Home/मनोरंजन

क्योंकि सास भी कभी कहू थी -2 : 'तुलसी' का सफर खत्म…एकता कपूर और स्मृति ईरानी ने लिखा भावुक पोस्ट

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Oct 21, 2026
07:12 AM
'तुलसी' का सफर खत्म…एकता कपूर और स्मृति ईरानी ने लिखा भावुक पोस्ट

मनोरंजन। टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन-2 का सफर आखिरकार खत्म हो गया..सीरियल का इस मंगलवार को अंतिम एपिसोड प्रसारित किया गया.बतादेंकि एक साल के भीतर ही शो को बंद कर दिया गया बतादेंकि साल 2025 में निर्माता एकता कपूर ने भव्य तरीके से पुरानी नई स्टारकास्ट के साथ क्योंकि को शुरु किया था और आते ही टीवी सीरियल ने धूम मचाते हुए टीआरपी में भी अपनी जगह बना ली थी…और दर्शकों को पुरानी यादे ताजा हो गई हैं 

450 एपिसोड बाद बंद हुआ शो

लेकिन महज 450 एपिसोड पूरे करने के बाद 20 अक्टूबर को इस शो का सफर खत्म हो गया.अब एकता कपूर और लीड रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस ईरानी ने शो को भावुक विदाई देते हुए इसकी विरासत और इतने सालों में दर्शकों से मिले प्यार को याद किया.


एकता कपूर ने लिखा भावुक पोस्ट

टीवी सीरियल खत्म होने के बाद शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा आज ‘क्योंकि’ का आखिरी एपिसोड है। कुछ विदाएं मुश्किल होती हैं, लेकिन मेरे दिल में 'क्योंकि' के लिए हमेशा प्यार रहेगा। इसी शो ने मुझे आज जो मैं हूं, वह बनाया है। अब उस शो को अलविदा कहने का समय आ गया है, जिसे हमें 167 एपिसोड तक करना था, लेकिन हमने इसके 450 एपिसोड किए। मेरे 'क्योंकि' के लिए हमेशा प्यार रहेगा। फिर मिलेंगे।' वहीं उन्होंने सीरियल के यादगारपलों को भी याद किया है.

‘तुसली’ ने लिखा भावुक पोस्ट

सीरियल की लीड कैरेक्टर तुलसी यानी स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर एक अलग पोस्ट शेयर करते हुए शो को अलविदा कहते हुए लिखा  'यह भावनाओं का एक उतार-चढ़ाव भरे सफर से कम नहीं था। कुछ पुरानी यादें ताजा हुईं, कुछ कहानियों को फिर से जिया गया और इस सफर में कुछ नए अध्याय जुड़े। यह एक ऐसा सफर है जिसने जिंदगी के जाने-पहचाने और अनछुए, दोनों तरह के अनुभवों को खंगाला। दिल कभी नहीं थका, दिमाग ने पूरा साथ दिया और हर उतार-चढ़ाव के साथ आत्मा झूम उठी।'

तुलसी के साथ शो  नजर आए ये सितारे

स्मृति ने आखिरी में लिखा, 'भावनाओं, पुरानी यादों और नई शुरुआत के इस खूबसूरत दौर में, हमने इतिहास के कुछ ऐसे छोटे-छोटे पल रचे हैं, जिन्हें शो खत्म होने के बाद भी हमेशा याद रखा जाएगा। जब तक हमारी कहानियां फिर से एक-दूसरे से न मिल जाएं हम हैं राही प्यार के, फिर मिलेंगे चलते-चलते।'एकता के इस शो में स्मृति और अमर उपाध्याय के साथ अमन गांधी, शगुन शर्मा और रोहित सुचांती जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें