शनिवार, 4 जुलाई 202607:54:24 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

मैनचेस्टर के मैदान में सूर्यवंशी का वैभवशाली पदार्पण : इस मामले में पीछे छूटे दो दिग्गज, 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशन क्रिकेट में रखा कदम

admin

admin

Jul 04, 2026
03:31 PM
इस मामले में पीछे छूटे दो दिग्गज, 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशन क्रिकेट में रखा कदम

मैनचेस्टर। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में चार जुलाई का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान में दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशन क्रिकेट में पदार्पण किया। इतना ही नहीं उन्होंने इतिहास भी रच दिया। वैभव ने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ टीम इंडिया में किया धमाकेदार डेब्यू। उन्हें टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने डेब्यू कैप सौंपी।

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। वैभव ने उनसे एक साल से भी ज्यादा कम उम्र में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर नया इतिहास रच दिया। इतना ही नहीं, वैभव ने भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार शेफाली वर्मा का सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। शेफाली वर्मा ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल 239 दिन की उम्र में डेब्यू किया था

खिलाड़ी उम्र प्रारूप वर्ष

वैभव सूर्यवंशी 15 साल 99 दिन टी20 2026

शेफाली वर्मा 15 साल 239 दिन टी20 2019

सचिन तेंदुलकर 16 साल 205 दिन टेस्ट 1989

नई उम्मीदों का नया सितारा

टीम इंडिया में डेब्यू से पहले ही वैभव को लेकर क्रिकेट जगत में काफी उत्साह था। उनके नेट अभ्यास के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के साथ ही उन्होंने अपने करियर की नई शुरुआत कर दी है। क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों को उम्मीद है कि यह युवा बल्लेबाज आने वाले वर्षों में भारतीय टीम के लिए कई यादगार पारियां खेलकर विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

आईपीएल में बल्ले से मचाया था तूफान

वैभव पिछले कुछ महीनों से लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहे हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पूरे सीजन में उन्होंने 776 रन बनाए और 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनकी बेखौफ बल्लेबाजी ने क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

श्रीलंका में भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल के बाद वैभव को इंडिया-ए टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का भरोसा और मजबूत किया। श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में उन्होंने केवल 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस पारी ने उन्हें भविष्य के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में शामिल कर दिया।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें