छत्तीसगढ़ मॉर्निंग अपडेट : स्कूलों में लौटी रौनक, एप्पी राजा का निधन , मानसून का इंतजार, कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत
छत्तीसगढ़ में आज से स्कूलों की घंटियां फिर से गूंजने लगी हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद प्रदेशभर के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने शाला प्रवेश उत्सव अभियान शुरू किया है, जिसके तहत बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री और सुविधाओं का भी वितरण किया जाएगा।
कांग्रेस ने सरकार को घेरा
घेरा राजनीतिक मोर्चे पर भी आज हलचल रहने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर में प्रेस वार्ता कर बिजली शुल्क में बढ़ोतरी, महंगाई और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरेंगे। कांग्रेस इस दौरान कई अहम विषयों पर अपना पक्ष रख सकती है।
एप्पी राजा का निधन
मनोरंजन और कला जगत से दुखद समाचार सामने आया है। छत्तीसगढ़ी रैप संगीत को नई पहचान दिलाने वाले युवा कलाकार एप्पी राजा अब हमारे बीच नहीं रहे। रायपुर एम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मौसम पर बड़ा अपडेट
मौसम की बात करें तो प्रदेश में मानसून की एंट्री अभी भी टली हुई है। मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि उत्तरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
