शुक्रवार, 23 अक्टूबर 202609:12:14 AM
Download App
Home/देश

धोखाधड़ी के आरोपियों ने कानून को भी दिया धोखा : जेल की बारी आई तो अस्पताल को बनाया ठिकाना, डाॅक्टरों ने भी बताया अस्वस्थ

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 23, 2026
08:18 AM
जेल की बारी आई तो अस्पताल को बनाया ठिकाना, डाॅक्टरों ने भी बताया अस्वस्थ

भोपाल। राजधानी भोपाल में तीन बिल्डरों से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामला रामनाथ शर्मा, श्यामनाथ शर्मा और अश्विनीनाथ शर्मा से जुड़ा है। जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे तीनों बिल्डरों को ईओडब्ल्ल्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए, लेकिन जेल पहुंचने से पहले ही तीनों आरोपियों को जेपी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों ने उन्हें अस्वस्थ बताते हुए जेल भेजने की बजाय अस्पताल में भर्ती कर लिया। एक साथ तीनों आरोपियों के अस्पताल में भर्ती होने से राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था और पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

अदालत से हिरासत के आदेश, अस्पताल में भर्ती हुए आरोपी

रामनाथ शर्मा, श्यामनाथ शर्मा और अश्विनीनाथ शर्मा हरेकृष्ण कॉलोनाइजर और जानकी बिल्डर से संबंधित बताए जा रहे हैं। आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में वर्ष 2019 में इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ईओडब्ल्यू ने अदालत में आरोपपत्र पेश किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। अदालत से उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन जांच के बाद तीनों को जेपी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। तीनों आरोपियों का एक ही समय पर अस्पताल में भर्ती होना चर्चा का विषय बन गया है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उठ रहे सवाल

इस घटनाक्रम के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या चिकित्सा व्यवस्था का सही तरीके से पालन किया गया है। आरोपियों को अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय किन चिकित्सकीय आधारों पर लिया गया, यह स्पष्ट होना बाकी है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें