न्यूजीलैंड क्रिकेट : सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 20 खिलाड़ियों को जगह, बोर्ड ने फिटनेश और प्रदर्शन का रखा ध्यान, कानवे और टिकनर की रंग लाई मेहनत

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 2026-27 सीजन के लिए अपनी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें इस बार कुल 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस सूची में सबसे बड़ा बदलाव अनुभवी बल्लेबाज डेवोन कानवे और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की वापसी के रूप में देखने को मिला है। दोनों खिलाड़ियों को आदित्य अशोक और मुहम्मद अब्बास की जगह टीम में शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, फिटनेस और भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखा गया है। खासकर लाल गेंद क्रिकेट की व्यस्तता को देखते हुए गेंदबाजी आक्रमण में गहराई बनाए रखना प्राथमिकता रही।
कोच रॉब वाल्टर ने की वापसी की सराहना
न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि ब्लेयर टिकनर की मेहनत और लगातार सुधार ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि टिकनर ने पिछले कुछ समय में टीम के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वह एक भरोसेमंद टीम खिलाड़ी साबित हुए हैं।
कोच ने आगे कहा कि आने वाले 12 महीनों में टीम को टेस्ट क्रिकेट में काफी चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम का सामना करना है, ऐसे में गेंदबाजी यूनिट में गहराई बेहद जरूरी है।
कॉनवे की मजबूत फॉर्म ने दिलाई वापसी
वहीं क्मअवद ब्वदूंल की वापसी को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह तीनों प्रारूपों में लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं और पिछले कुछ समय में उनका प्रदर्शन बेहद स्थिर रहा है। न्यूजीलैंड के लिए 146 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके कॉनवे 6,000 से अधिक रन बना चुके हैं। टीम प्रबंधन का मानना है कि कॉनवे जैसे अनुभवी बल्लेबाज का स्क्वॉड में लौटना टीम के टॉप ऑर्डर को मजबूती देगा।
टिकनर का शानदार प्रदर्शन बना वजह
तेज गेंदबाज ठसंपत ज्पबादमत ने हाल के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछली आठ पारियों में से पांच में चार या उससे अधिक विकेट लिए हैं। पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने अपने करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी हासिल किया था।
कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बड़े नाम शामिल
न्यूजीलैंड की 20 खिलाड़ियों की सूची में कई प्रमुख नाम बरकरार रखे गए हैं, जिनमें टॉम लैथम, मैट हेनरी, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर और डेरिल मिचेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
अशोक और अब्बास बाहर, युवा खिलाड़ियों को मौका
इस बदलाव के तहत आदित्य अशोक और मुहम्मद अब्बास को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। बोर्ड ने संकेत दिया है कि घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर भविष्य में वापसी के दरवाजे खुले रहेंगे।
भविष्य की तैयारी पर फोकस
न्यूजीलैंड क्रिकेट का यह कदम आने वाले अंतरराष्ट्रीय सीजन की रणनीति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। टीम प्रबंधन का मानना है कि अनुभव और युवा जोश के संतुलन से टीम को सभी प्रारूपों में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
