सिनियाकोवा-टाउनसेंड की जोड़ी का दमदार प्रदर्शन : ऐरानी-पाओलिनी को शिकस्त देकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स डबल्स के खिताब पर किया कब्जा

इंडियन वेल्स। कैटरीना सिनियाकोवा और टेलर टाउनसेंड की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन के दम पर डब्ल्यूटीए फाइनल्स डबल्स के खिताब पर कब्जा कर लिया है। खिताबी मुकाबले में इस जोड़ी ने इटली की सारा एरानी और जैस्मीन पाओलिनी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से करारी शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया। खास बात यह रही की टाउनसेंड ने पहली बार तो सिनियाकोवा ने दूसरी बार प्रतिष्ठित चैंपियनशिप अपने नाम की। इससे पहले सिनियाकोवा ने 2021 में बारबोरा क्रेजकोवा के साथ मिलकर यह खिताब जीता था।
लगातार तीसरे फाइनल्स में दिखाया दम
सिनियाकोवा और टाउनसेंड की जोड़ी का डब्ल्यूटीए फाइनल्स में यह लगातार तीसरा प्रदर्शन था। दोनों ने 2024 में उपविजेता रहकर अपने अभियान का समापन किया था, जबकि पिछले साल उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार दोनों ने पिछले अनुभवों से सबक लेते हुए शानदार वापसी की और आखिरकार चैंपियन बनने का सपना पूरा कर लिया।
इस सीजन में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन असाधारण रहा है। रोलैंड गैरोस (फ्रेंच ओपन), यूएस ओपन, मैड्रिड, मियामी और इंडियन वेल्स में खिताब जीतने के बाद डब्ल्यूटीए फाइनल्स की ट्रॉफी उनके लिए इस सत्र की छठी बड़ी उपलब्धि बन गई। एक टीम के रूप में यह उनका कुल नौवां खिताब है। वहीं, व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करें तो सिनियाकोवा के करियर में अब 40 टूर-लेवल डबल्स खिताब हो गए हैं, जबकि टाउनसेंड ने अपना 18वां खिताब हासिल कर लिया है।
एरानी-पाओलिनी की जीत का सिलसिला टूटा
दूसरी ओर, सारा एरानी और जैस्मीन पाओलिनी ने भी इस प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। दोनों लगातार तीसरी बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स में हिस्सा ले रही थीं। हालांकि, यह पहला मौका था जब इटली की यह जोड़ी ग्रुप स्टेज से आगे बढ़कर खिताबी मुकाबले तक पहुंचने में सफल रही।
फाइनल तक पहुंचने के दौरान एरानी और पाओलिनी ने अपने सभी चार मुकाबले जीते थे। उनकी जोड़ी शानदार लय में नजर आ रही थी और लगातार आठ जीत के साथ फाइनल में उतरी थी। लेकिन दूसरी वरीयता प्राप्त सिनियाकोवा और टाउनसेंड ने उनके विजय अभियान पर विराम लगा दिया। टोक्यो में खिताब जीतकर इंडियन वेल्स पहुंची इटली की जोड़ी को इस बार उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
