शुक्रवार, 22 मई 202608:31:45 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

IPL 2026 सीएसके की शर्मनाक विदाई : गुजरात के तूफान में उड़ी चेन्नई, आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

May 22, 2026
05:45 AM
गुजरात के तूफान में उड़ी चेन्नई, आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार

आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings का सफर बेहद निराशाजनक अंदाज़ में खत्म हुआ। गुरुवार को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए मुकाबले में Gujarat Titans ने सीएसके को 89 रनों से करारी शिकस्त दी। यह हार सिर्फ एक मुकाबले की नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूरे सीजन की कमजोरियों और लड़खड़ाते प्रदर्शन की कहानी बन गई।

आईपीएल इतिहास में रनों के लिहाज से यह सीएसके की अब तक की सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले साल 2013 में Mumbai Indians ने चेन्नई को 60 रनों से हराया था, लेकिन गुजरात के खिलाफ मिली 89 रनों की शिकस्त ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

रन चेस में लड़खड़ाई सीएसके

230 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के बल्लेबाज शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दिए। संजू सैमसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि कप्तान Ruturaj Gaikwad एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। उर्विल पटेल भी शून्य पर चलते बने। मैथ्यू शॉर्ट ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन उनकी 24 रनों की पारी ज्यादा देर टिक नहीं सकी।

मध्यक्रम में कार्तिक शर्मा ने 19 रन बनाए, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। एक समय ऐसा लग रहा था कि सीएसके बेहद शर्मनाक स्कोर पर सिमट जाएगी, लेकिन Shivam Dube ने आखिर तक संघर्ष जारी रखा। दुबे ने सिर्फ 17 गेंदों में 47 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और पूरी टीम 140 रन पर सिमट गई।

यह भी पढ़े --- Drishyam 3 Worldwide Collection : 'दृश्यम 3' ने पहले ही दिन की बंपर कमाई,'राजा शिवाजी' का बिगाड़ा खेल

बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ख़राब

बल्लेबाजी ही नहीं, गेंदबाजी में भी सीएसके पूरी तरह बिखरी हुई नजर आई। स्पेंसर जॉनसन ने चार ओवर में 47 रन खर्च किए, जबकि अंशुल कंबोज एक बार फिर महंगे साबित हुए और 56 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके। स्टार स्पिनर Noor Ahmad को भी गुजरात के बल्लेबाजों ने जमकर निशाना बनाया और उनके तीन ओवरों में 41 रन बटोर लिए।

पूरे सीजन में चोटों ने भी चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ाईं। दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज MS Dhoni चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहे, जिससे टीम को अनुभव और नेतृत्व दोनों की कमी महसूस हुई। इसके अलावा जेमी ओवरटन और खलील अहमद जैसे खिलाड़ी भी चोटों के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे, जिसका असर सीएसके के संतुलन पर साफ दिखाई दिया।

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार सीएसके के लिए यह सीजन कई सवाल छोड़ गया है। लगातार खराब प्रदर्शन, खिलाड़ियों की चोटें, कप्तान की अस्थिर फॉर्म और गेंदबाजों की नाकामी ने टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया। अब फैंस की नजरें अगले सीजन पर होंगी, जहां चेन्नई सुपर किंग्स नई रणनीति और नए जोश के साथ वापसी करने की कोशिश करेगी।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें