IPL 2026: आरसीबी की धमाकेदार जीत, : दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से रौंदा

IPL 2026: दिल्ली में खेले गए आईपीएल मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए Delhi Capitals को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच पूरी तरह से आरसीबी के नाम रहा, जहां गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक हर खिलाड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में महज 75 रन पर सिमट गई। टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
आरसीबी की ओर से Josh Hazlewood ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि Bhuvneshwar Kumar ने भी 3 विकेट लेकर दिल्ली की कमर तोड़ दी।
76 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने महज 7 ओवर में ही 1 विकेट खोकर मैच जीत लिया। Virat Kohli और Devdutt Padikkal की शानदार साझेदारी ने टीम को आसान जीत दिलाई।
शानदार गेंदबाजी के लिए Josh Hazlewood को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
मैच का सार:
दिल्ली कैपिटल्स: 75 ऑल आउट (16.3 ओवर)
आरसीबी: 76/1 (7 ओवर)
नतीजा: आरसीबी 9 विकेट से विजयी
इस जीत के साथ आरसीबी ने न सिर्फ मजबूत प्रदर्शन किया बल्कि टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी भी और मजबूत कर दी
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
