मंगलवार, 21 अप्रैल 202609:12:08 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

टी-20 विश्व कप : सुपर-8 का अहम मुकाबला आज वेस्टइंडीज और द. अफ्रीका के बीच, दोनों टीमों के हौसले हैं बुलंद

admin

admin

Feb 26, 2026
11:16 AM
सुपर-8 का अहम मुकाबला आज वेस्टइंडीज और द. अफ्रीका के बीच, दोनों टीमों के हौसले हैं बुलंद

अहमदाबाद। टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का बेहद अहम मुकाबला आज वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की निगाहें सेमीफाइनल में पहुंचने पर टिकी होंगी।

बता दें कि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हराया था, वहीं वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था। ऐसे में दोनों ही टीमों के हौसले बुलंद हैं। हालांकि वेस्टइंडीज के सामने दक्षिण अफ्रीका को ज्यादा मजबूत और संतुलित टीम माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका को जीत का दावेदार भी माना जा रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज को हल्के में लेने की भूल दक्षिण अफ्रीका कभी नहीं करेगी।

टी20 में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ दबदबे वाला नहीं है। यह भी एक कारण है कि दक्षिण अफ्रीका इस मैच को गंभीरता से लेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका को 12 मैचों में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज 14 मैचों में विजयी रही है। अहमदाबाद में भी वेस्टइंडीज उलटफेर रखने की पूरी क्षमता रखती है।

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज प्रचंड फॉर्म में दिखे हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच भी बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाना है, इसलिए ओस कोई भूमिका नहीं निभाएगी। दोनों टीमें पहले बैटिंग करने का सोच सकती हैं, लेकिन लाइट्स में बैटिंग करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 190 रन से ज्यादा का स्कोर बेहतर माना जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान मार्करम, क्विंटन डिकॉक, ब्रेविस, स्टब्स और मिलर पर बड़ा स्कोर करने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए कप्तान होप के साथ हेटमायर, रदरफोर्ड, पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड और पॉवेल अहम खिलाड़ी होंगे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें