रविवार, 19 अप्रैल 202611:27:43 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

मिडिल आर्डर खोखला... ग्रीन की खराब फार्म.. : केकेआर के सामने मुश्किलों का अंबार, आईपीएल 2026 में टीम को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

admin

admin

Apr 07, 2026
08:46 AM
केकेआर के सामने मुश्किलों का अंबार, आईपीएल 2026 में टीम को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की शुरुआत निराशाजनक हुई है। तीन मुकाबलों के बाद भी केकेआर को इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश है। तीन बार की चैंपियन केकेआर के सामने कई परेशानियां नजर आ रही हैं, जिसका हल अगर समय रहते नहीं खोजा गया, तो टीम को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

सलामी जोड़ी की समस्याः केकेआर के लिए इस सीजन पारी का आगाज फिन एलन और अजिंक्य रहाणे करते हुए नजर आए हैं। एलन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन रहाणे की फॉर्म चिंता का विषय है। कुछ दमदार शॉट्स लगाने के बाद रहाणे पावरप्ले में काफी धीमे पड़ जा रहे हैं। वहीं, एलन शुरुआत तो धमाकेदार अंदाज में कर रहे हैं, लेकिन अब तक वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।

कैमरून ग्रीन की खराब फॉर्म

केकेआर ने ऑक्शन में कैमरून ग्रीन के लिए 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, ग्रीन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा बताई गई उनकी पीठ की इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही बल्लेबाजी में भी नंबर तीन पर खेलते हुए कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। 3 मुकाबलों के बाद ग्रीन के बल्ले से सिर्फ 24 रन निकले हैं।

खोखला नजर आ रहा मिडिल ऑर्डर

केकेआर का मिडिल ऑर्डर भी आईपीएल 2026 में खोखला नजर आ रहा है। अंगकृष रघुवंशी ने जरूर नंबर 4 पर खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का कोई खास साथ नहीं मिल सका है। आमतौर पर केकेआर के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह को इस सीजन नंबर पांच पर उतारा जा रहा है।

रिंकू सिंह का बल्ला खामोश

रिंकू ने 2 पारियों में 68 रन तो बनाए हैं, लेकिन उनका विस्फोटक अंदाज देखने को नहीं मिला है। रमनदीप सिंह,अनुकूल रॉय और सुनील नरेन से केकेआर हर मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकती है। नरेन को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नंबर 8 पर भेजा गया था और वह सिर्फ 12 रन ही बना सके थे। वहीं, रमनदीप 10 और अनुकूल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। मध्यक्रम में अनुभवी या बड़े बल्लेबाज की कमी साफतौर पर दिखाई दे रही है।

केकेआर के लिए गेंदबाजी भी बनी सिरदर्द

केकेआर के लिए आईपीएल 2026 में तेज गेंदबाजी को सबसे कमजोर कड़ी माना जा रहा था। यह बात शुरुआती मुकाबलों में पूरी तरह से सही साबित भी हुई है। वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी काफी महंगे साबित हुए हैं। वहीं, कार्तिक त्यागी भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। पेस के साथ स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की खराब फॉर्म ने टीम की परेशानियों में इजाफा करने का काम किया है। वरुण-नरेन की जोड़ी पर केकेआर पिछले कुछ सालों से काफी निर्भर रही है और इन दोनों का खराब प्रदर्शन टीम को भारी पड़ रहा है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें