गुरुवार, 8 अक्टूबर 202610:37:34 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

स्पेन के टेनिस स्टार की नजर अब शंघाई मास्टर्स पर : बोले- चुनौती के लिए हूं तैयार, होल्गर रून की वापसी पर भी की बात

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 08, 2026
09:42 AM
बोले- चुनौती के लिए हूं तैयार, होल्गर रून की वापसी पर भी की बात

शंघाई। जापान ओपन इतिहास रचने वाले स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज के हौसले बुलंद हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शंघाई मास्टर्स जीतने के लिए भी हुंकार भर दी है। कार्लोस ने कहा है कि वह इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह मानसिक तौर पर खुद को तरोताजा महसूस कर रहे हैं और इस प्रतियोगिता को जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगे।

‘इस टूर्नामेंट के लिए तैयार हूं’

अल्काराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके लिए मानसिक रूप से फ्रेश रहना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने माना कि कुछ साल पहले सीजन का यह हिस्सा उनके लिए बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन इस बार वह शंघाई में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। उनके मुताबिक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन उन्हें सीजन के बाकी हिस्से के लिए अतिरिक्त आत्मविश्वास दे सकता है।

जापान में मिली जीत से बढ़ा आत्मविश्वास

अल्काराज ने यूएस ओपन 2026 में क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके। अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन ने उन्हें हराकर उनका अभियान समाप्त किया। इसके बाद टोक्यो में अल्काराज ने शानदार वापसी करते हुए साल का अपना तीसरा टूर-लेवल खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने दोहा में ऑस्ट्रेलियन ओपन और कतर ओपन के खिताब अपने नाम किए थे।

होल्गर की वापसी पर अल्काराज ने दी सलाह

अल्काराज ने डेनमार्क के होल्गर की वापसी पर भी बात की। पिछले साल अक्टूबर में एच्लीस इंजरी के कारण करीब 11 महीने तक टेनिस से दूर रहे। अगस्त में अल्काराज ने उनके साथ एक सप्ताह मर्सिया में ट्रेनिंग भी की थी। अल्काराज ने कहा कि होल्गर की चोट बेहद जटिल थी और वापसी की प्रक्रिया धीमी होगी। उन्होंने कहा कि टेनिस में मूवमेंट बेहद अहम है और होल्गर के खेल की खासियत भी कोर्ट पर तेजी से मूव करना और पूरे कोर्ट को कवर करना है। अल्काराज ने होल्गर को धैर्य रखने की सलाह देते हुए कहा कि कुछ मैच हारना वापसी की प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि होल्गर को दोबारा कोर्ट पर देखकर उन्हें खुशी है और समय के साथ वह उस स्तर तक पहुंच जाएंगे, जहां वह पहुंचना चाहते हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें