शनिवार, 3 अक्टूबर 202610:45:09 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

211 का वार, पाकिस्तान का सरेंडर! : एशियन गेम्स में भारत ने 19 रनों से रौंद जीता गोल्ड, रचा इतिहास, अभिषेक-तिलक ने खेली आतिशी पारी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 03, 2026
08:20 AM

निशिन। एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते एक और गोल्ड मेडल आ गया है। पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से रौंदकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। शनिवार को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211-6 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टी20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल था। भारत ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2012 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बानए थे। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। वैभव 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन भी केवल 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक ने 28 गेंद में तीन चैके और सात छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक ने 22 गेंद में तीन चैके और चार छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए।

आखिरी ओवरों में तिलक-दुबे ने मचाई तबाही

मध्य ओवरों में विकेट गंवाने के बाद भारत ने आखिरी चार ओवरों में 69 रन जोड़कर पाकिस्तान के सामने विशाल लक्ष्य रखा। शिवम दुबे ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने महज 22 गेंदों में 51 रनों की विस्फोटक पारी खेली और भारतीय स्कोर को 211ध्6 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी, लेकिन लक्ष्य से दूर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को शुरुआती झटके वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने दिए। कप्तान साहिबजादा फरहान 10 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान खान केवल 3 रन बना सके, जबकि माज सदाकत ने 23 रन बनाए।

इसके बाद शिवम दुबे ने सैम अयूब को 29 रन पर आउट किया। वॉशिंगटन सुंदर ने अब्दुल समद को भी पवेलियन भेजा। पाकिस्तान लगातार विकेट गंवाता रहा और अंततः भारत के 211 रन के लक्ष्य से दूर रह गया।

इस जीत के साथ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया और लगातार दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रन से हराकर कांस्य पदक जीता।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें