Samsung 5G फोन पर बंपर ऑफर्स : Galaxy A37 और A57 पर डिस्काउंट की बरसात, जानें कीमत और फीचर्स

जो लोग नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, खासकर सैमसंग का, उनके लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स दे रही है, जिसमें डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस शामिल है। दरअसल Samsung ने हाल ही में Samsung Galaxy A37 5G और Samsung Galaxy A57 5G लॉन्च किए थे। इनकी सेल 10 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और अब इन पर शानदार डील मिल रही है।
किन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है ऑफर?
Samsung के ये दोनों नए 5G स्मार्टफोन Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G इस समय ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं, जिससे इन्हें खरीदना पहले से ज्यादा आसान और किफायती हो गया है।
कीमत की पूरी जानकारी (Price Details)
अब इन फोन्स को खरीदना पहले से ज्यादा सस्ता हो गया है। Galaxy A37 5G की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट्स 47,999 और 52,999 रुपये में मिल रहे हैं। दूसरी तरफ Galaxy A57 5G की कीमत 56,999 रुपये से शुरू होकर 62,499 रुपये तक जाती है। ऑफर्स की बात करें तो इन दोनों फोन पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
क्या-क्या ऑफर्स मिल रहे हैं?
ऑफर्स की बात करें तो इन दोनों फोन पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप Axis, ICICI, HDFC या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो यह छूट मिल सकती है। खास बात यह है कि UPI पेमेंट पर भी 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 5,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस भी मिलेगा। साथ ही इन स्मार्टफोन्स को जीरो डाउन पेमेंट और नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
दमदार फीचर्स
दोनों फोन में 6.7 इंच की बड़ी Super AMOLED+ डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। ये फोन लेटेस्ट Android 16 पर काम करते हैं और कंपनी 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है। परफॉर्मेंस के लिए Galaxy A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर और Galaxy A57 में ज्यादा पावरफुल Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस
कैमरा की बात करें तो Galaxy A37 में 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जबकि Galaxy A57 में बेहतर 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। दोनों फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अच्छी हो जाती है। बैटरी भी इनकी मजबूत है—दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही IP68 रेटिंग मिलती है, यानी ये फोन पानी और धूल से भी सुरक्षित हैं।
स्मार्ट AI फीचर्स का सपोर्ट
इतना ही नहीं, इन स्मार्टफोन्स में AI फीचर्स जैसे Circle to Search, Gemini और Bixby का भी सपोर्ट मिलता है, जो यूज़र एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाते हैं।

खरीदना कितना फायदेमंद?
कुल मिलाकर, अगर आप एक प्रीमियम 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Samsung के ये नए फोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं. खासकर इतने ऑफर्स के साथ, यह डील और भी ज्यादा फायदेमंद बन जाती है।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
