बुधवार, 15 अप्रैल 202612:36:14 PM
Download App
Home/ख़बरे

WhatsApp web हुआ ठप, यूजर्स परेशान। : सोशल मीडिया पर भड़के लोग, META खामोश।

admin

admin

Feb 27, 2026
01:29 PM
सोशल मीडिया पर भड़के लोग, META खामोश।

WhatsApp वेब शुक्रवार सुबह से ही ठप पड़ गया है। यूजर्स परेशान अपने डेस्कटॉप पर वॉट्सएप वेब लॉग-इन के लिए परेशान हो रहे हैं। डेस्कटॉप पर वॉट्सएप लॉग-इन नहीं हो पा रहा है। सोशल मीडिया पर इस तरह की शिकायतों का अंबार लग गया है, लेकिन मेटा की तरफ से इस मामले में अब तक कोई सफाई नहीं दी गई है।

 यूजर्स को लगा इंटरनेट प्रॉब्लम

दरअसल यूजर डेस्कटॉप पर वॉट्सएप वेब के जरिए वॉट्सएप का उपयोग करते हैं। इसके लिए वॉट्सएप वेब की वेबसाइट पर फोन पर मौजूद वॉट्स एप को डेस्कटॉप के क्यूआर कोड (QR Code) पर स्कैन करके उपयोग किया जाता है। लेकिन वॉट्सएप ओपन ही नहीं हो पा रहा है। शुरुआती तौर पर यूजर्स इंटरनेट नेटवर्क की समस्या मानते रहे, क्योंकि अक्सर नेटवर्क वीक होने पर लॉग-इन में देरी होती है। लेकिन लोगों ने आसपास पता किया तो ये कॉमन प्रॉब्लम निकली। इसके बाद सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार लग गया है। एक्स पर वॉट्सएपवेबडाउन हैशटेग करके लोग कमेंट कर रहे हैं। व्हाट्सएप वेब में इस Glitch पर लोग समस्या के हल की तलाश कर रहे हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल रहा है।

 

भड़के लोग, META खामोश

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट 'डाउन डिटेक्टर' के मुताबिक, सुबह 8:54 से 9:00 बजे के बीच अचानक शिकायतों का ग्राफ आसमान छूने लगा। यूजर्स न तो लॉग-इन कर पा रहे थे और न ही उनके पुराने चैट्स लोड हो रहे थे। आईफोन हो या एंड्रॉइड, लिंक डिवाइसेस ने काम करना बंद कर दिया। हैरानी की बात यह है कि घंटों तक चले इस ड्रामे पर अब तक मेटा (Meta) या व्हाट्सएप की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह कोई सर्वर मेंटेनेंस था या कोई बड़ा तकनीकी फॉल्ट।

 

सोशल मीडिया पर निकली भड़ास

जैसे ही सर्विस डाउन हुई, लोग X (ट्विटर) पर अपनी भड़ास निकालने पहुंचे।

एक यूजर ने लिखा- एक घंटा हो गया, मैं आईफोन से लॉग-इन करने की कोशिश कर रहा हूं।

अन्य यूजर ने कहा-  मैं तो रोने वाला हूँ! क्रोम, एज, मोज़िला... सब ट्राई कर लिया, पर व्हाट्सएप वेब काम नहीं कर रहा।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें