Download App

Latest News

गर्मी में खानपान में बरते सावधानी : कब्ज, गैस और अपच से राहत दिलाती है परवल की सब्जी, पोषक तत्वों से भी है भरपूरजनगणना की तैयारियां अंतिम चरण में : आयुक्त ने बताया कब से शुरू होगा पहले चरण का सर्वे, मकसद सटीम भरोसेमंद टेडा जुटानाछत्तीसगढ़ अनोखी शादी : एक दूल्हा, दो दुल्हन, दोनों के साथ एक ही मंडप में लिए सात फेरे, परिवार-समाज ने भी किया स्वीकारमप्र के काॅलेजों में नहीं रहेगा सहा. प्राध्यापकों का टोटा : 5884 पदों को भरने प्रक्रिया शुरू, नए शैक्षणिक सत्र से पहले भर जाएंगे 1600 पदटीईटी टेस्ट के विरोध में लामबंद मप्र के शिक्षक : 8 अप्रैल से उतरेंगे सड़कों पर, तीन चरणों में आंदोलन की बनी रणनीति, रुख पर कायम सरकार

मप्र के काॅलेजों में नहीं रहेगा सहा. प्राध्यापकों का टोटा : 5884 पदों को भरने प्रक्रिया शुरू, नए शैक्षणिक सत्र से पहले भर जाएंगे 1600 पद

5884 पदों को भरने प्रक्रिया शुरू, नए शैक्षणिक सत्र से पहले भर जाएंगे 1600 पद
a

admin

Mar 30, 202601:46 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों में अब सहायक प्राध्यापकों की किल्लत नहीं रहेगी। लगभग 9 हजार रिक्त पदों के विपरीत उच्च शिक्षा विभाग चरणबद्ध तरीके से करीब 5884 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। जिसमें सहायक प्राध्यापक सहित अन्य पदों को मिलाकर करीब 1600 पद नये शैक्षणिक सत्र के पहले भर जाने की संभावना है।

मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा 2022 में 38 विषयों के लिये 2053 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसमें 1504 अभ्यर्थी चयनित किये जा चुके हैं। 29 विषयों में 1083 को नियुक्ति दी जा चुकी है। वहीं शेष 6 विषयों के लिये प्रक्रिया चल रही है। इसके 15 अप्रैल तक पूरी हो जाने का अधिकारित तौर पर अनुमान जताया जा रहा है। इसके साथ ही मप्र लोकसेवा आयोग द्वारा 2197 पदों की पूर्ति के लिये भी चयन संबंधी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इनमें 5 विषयों की चयन सूची प्राप्त हो गई है। जिसमें 15 अप्रैल तक नियुक्त पत्र जारी हो सकेंगे। इसके अलावा वर्ष 2025-26 के लिये कुल 19 विषयों में सहायक प्राध्यापकों के 1237 पदों की पूर्ति के लिये भी विज्ञापन जारी कर दिया गया है। विज्ञापन

स्वीकृत पद के मुकाबले 8839 पद खाली

प्रदेश के महाविद्यालयों में स्वीकृत 15481 पदों के विपरीत 8839 पद खाली है। यानी 6642 प्राचार्य, रजिस्टार, लाइबे्ररियन, स्पोर्ट ऑफीसर, प्रोफेसर और असिसटेंट प्रोफेसर के पदों पर कार्यरत है। इनमें सबसे ज्यादा सहायक प्रोफेसर के 6910 पद रिक्त हैं, जबकि 12895 पद स्वीकृत हैं। इन रिक्त पदों के विरूद्ध 4492 अतिथि विद्वान कार्यरत है।

लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई भर्तियां

प्रदेश में 1992-93 के बाद वर्ष 2017 में मप्र लोकसेवा आयोग द्वारा महाविद्यालयीन पदों को भरा गया। इसके बाद रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया 2021 तक पूरी तरह बंद रही। डॉ मोहन यादव के उच्च शिक्षा मंत्री बनने के बाद 2022 में 2053 पदों को भरने का प्रयास शुरू हुआ। वहीं इंदर ङ्क्षसह परमार के उच्च शिक्षा मंत्री बनने के बाद भर्ती प्रक्रिया तेज हुई और 2023, 2024 और 2025 सें लगातार लोक सेवा आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

जारी है इन पदों को भरने की कवायद

सहायक प्राध्यापकों के साथ सरकार लैब टेक्रीशियन के 384 पदों को भरने की कवायद शुरू कर चुकी है। संचालनालय में रिक्त सहायक संचालक के 3 पदों के साथ चुनिंदा महाविद्यालयों में रजिस्ट्रार के रिक्त 45 पदों में सीधी भर्ती के 12 को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मप्र के काॅलेजों में नहीं रहेगा सहा. प्राध्यापकों का टोटा : 5884 पदों को भरने प्रक्रिया शुरू, नए शैक्षणिक सत्र से पहले भर जाएंगे 1600 पद