बुधवार, 15 अप्रैल 202609:03:12 PM
Download App
Home/ख़बरे

लाडली बहनों के लिए गुड न्यूज : दिवाली से 1500 और 2028 तक मिलेंगे 3000, सीएम ने किया ऐलान, कांग्रेस को भी कोसा

admin

admin

Jan 01, 1970
12:00 AM
दिवाली से 1500 और 2028 तक मिलेंगे 3000, सीएम ने किया ऐलान, कांग्रेस को भी कोसा

भोपाल। विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी के तलुन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव को भी शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से वह बडवानी नहीं जा सके। सीएम यादव ने कार्यक्रम को भोपाल से वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लाडली बहनों को गुड न्यूज भी दी। दरअसल बहनों को दीपावली से हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। यही नहीं 2028 तक 3000 भी मिलने लगेंगे।

सीएम डॉ. यादव ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों को दीपावली से 1500 रुपए हर माह दिए जाएंगे। हम लाड़ली बहना को तीन हजार रुपए प्रति माह देने के अपने संकल्प पर कायम हैं। हमने डंके की चोट पर कहा है और इसे पूरा करेंगे। यह योजना पहले 1000 रुपए प्रति माह से शुरू हुई थी फिर हमने इसे 1250 रुपए किया और रक्षाबंधन पर बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त बहनों को दिए जाएंगे।

2028 तक तीन हजार देंगे

सीएम यादव ने यह भी कहा कि संकल्प पत्र के संकल्पों को पांच साल में पूरा करना होता है। हम लाड़ली बहनों को भी तीन हजार रुपए देंगे। दीपावली से 1500 रुपए प्रति माह किस्त करेंगे। इसके बाद साल 2026 में फिर राशि बढ़ाएंगे, 2027 में भी वृद्धि करेंगे और फिर 2028 में भी बढ़ाएंगे।

कांग्रेस ने कभी नहीं की महिलाओं की चिंता

सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कह रहे हंै कि लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाना चाहिए। कांग्रेस ने तो कभी महिला वर्ग की चिंता नहीं की। उनके शासनकाल में तो महिला अपराध ज्यादा बढ़े। भाजपा की सरकार जवाबदेही से चलती है। अय्याशी कांग्रेस करती है और यह उनका रिकॉर्ड है कि सभी नेता जमानत पर चल रहे हैं। भाजपा सरकार जनता के लिए काम करती है।

हमने 2500 रुपए क्विंटल गेहूं खरीदा

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के लिए भी कुछ नहीं कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के गेहूं को देश में सबसे ज्यादा एमएसपी राशि 2500 रुपए क्विंटल में खरीदा। कांग्रेस की सरकार में वर्ष 1956 में 94 रुपए गेहूं के दाम क्विटंल थे, जब दिग्विजय सिंह की सरकार थी तो साढ़े पांच सौ रुपए क्विंटल पर सरकारी खरीदी होती थी। 55 वर्षों में सिर्फ पांच सौ रुपए क्विंटल दाम बढ़े। भाजपा की सरकार में 20 वर्षों में दो हजार रुपए क्विंटल भाव बढ़ाए है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें