बुधवार, 15 अप्रैल 202608:54:48 PM
Download App
Home/ख़बरे

अटकलों पर गडकरी ने लगाया विराम : 3000 में मिलेगा फास्टैग एनुअल पास, 15 अगस्त से होगी शुरुआत

G

Ganesh Sakalle

Jan 01, 1970
12:00 AM
 3000 में मिलेगा फास्टैग एनुअल पास, 15 अगस्त से होगी शुरुआत

नई दिल्ली। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को उन खबरों पर पर विराम लगा दिया है, जिसकी लंबे समय से चर्चा हो रही थी कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय देश भर में एक नई टोल नीति लाने की योजना बना रहा है। उन्होंने इस तरह की सभी खबरों पर विराम लगाते हुए 3000 रुपए के वार्षिक फास्टैग आधारित पास जारी करने की घोषणा कर दी है। केन्द्रीय मंत्री ने यह बडा ऐलान सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। उनके इस घोषणा का सबसे फायदा निजी वाहनो ंको होगा।

नितिन गडकरी ने अपने पोस्ट में कहा कि, एक ऐतिहासिक पहल के तहत, आगामी 15 अगस्त 2025 से 3,000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग बेस्ड वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास एक्टिव होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैलिड रहेगा। यह पास विशेष रूप से गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि, यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों के लिए लागू होगा. इसमें व्यवसायिक वाहन शामिल नहीं हैं।

गडकरी ने कही यह बात भी

उन्होंने आगे लिखा, पास को सक्रिय करने, नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा एप और वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी। उन्होंने लिखा, यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी लिखा, प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाजाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।

G
Written By

Ganesh Sakalle

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें