मार्च में बदल गए कई नियम: : ट्रेन टिकट, एलपीजी, हवाई सफर पर पड़ेगा असर
नीलम अहिरवार । हर साल मार्च महीने में आर्थिक बदलाव होते हैं। इस महीने भी 1 मार्च 2026 से देश में पांच बड़े नियम बदल गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी महीने यानी मार्च में हुए बदलाव लोगों की जेब पर असर डालेंगे। इनमें सिलेंडर के दामों का बढ़ना, सिम बाइंडिंग रूल्स, ATF का महंगा होना, रेलवे का ऐप बंद होना शामिल हैं। वहीं, इस महीने बैंकों में भी बंपर छुट्टियां हैं।
LPG कैस सिलेंडर के बढ़े दाम
आम जनता के लिए अब एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ना आम हो चुका है। क्योंकि हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिलता है। पहली मार्च से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। हालांकि 14 किलो क्षमता वाले घरेलु एलपीजी सिलेंडर के दाम में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
रेलवे ने UTS मोबाइल ऐप किया बंद
रेलवे का अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी UTS एप आज 1 मार्च से बंद हो रहा है। इसकी जगह पर यात्रियों के लिए नए RailOne App का इस्तेमाल करना होगा। यानी मार्च से जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट औऱ लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए इसी ऐप को डाउनलोड कर लोगिन करना होगा। यात्रा से जुड़ी सभी चीजें आसानी से ‘RailOne’’ app पर मिलेंगी। इसके अलावा जल्द ही सीनियर सिटीजन के लिए लोअर बर्थ प्रायोरिटी को लेकर भी नई गाइडलाइंस आ सकती हैं। UTS एप के बंद होने के बाद कई यात्रियों के मन में सवाल आया कि उनके UTS एप के वॉलेट (R-Wallet) में जमा राशि का क्या होगा। रेलवे ने इसका जवाब दिया है कि वॉलेट की राशि सुरक्षित रहेगी, इसे नए RailOne App में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
UPI नियमों में बदलाव
डिजिटल ट्रांजेक्शन को और सुरक्षित बनाने के लिए बैंकिंग नियमों में बदलाव हुआ है।
अब बड़े अमाउंट के UPI ट्रांजैक्शन के लिए केवल पिन (PIN) काफी नहीं होगा। सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन की जरूरत पड़ सकती है। वहीं कुछ सरकारी बैंकों ने मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले जुर्माने के नियमों को आसान बनाया है, जिससे खाताधारकों को राहत मिलेगी।
बैंकिंग और मिनिमम बैलेंस से जुड़े नियम
बैंकिंग सेक्टर में बैंक 1 मार्च 2026 से अपने सर्विस चार्ज और सेविंग्स अकाउंट पर लागू मिनिमम बैलेंस से जुड़ी शर्तों में बदलाव करने की बात कही थी। क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स, लेट पेमेंट चार्ज और दूसरे फी‑स्ट्रक्चर में भी नई टर्म्स लागू हो सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए ज़रूरी है कि वे बैंक की ओर से भेजे गए ईमेल और एसएमएस को ध्यान से पढ़ें, ताकि किसी अनजान नियम के कारण पेनल्टी या अतिरिक्त शुल्क भरने की नौबत न आए।
रेंट एग्रीमेंट और किरायदारों के लिए खबर
मकान मालिक और किराएदारों के बीच के रिश्तों को पारदर्शी बनाने के लिए नए रेंट रेगुलेशन लागू हुए हैं।
डिजिटल रजिस्ट्रेशन: अब रेंट एग्रीमेंट का डिजिटल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।
सिक्योरिटी डिपॉजिट: मकान मालिक अब सिक्योरिटी के तौर पर 2 महीने से ज्यादा का किराया नहीं मांग सकेंगे।
प्राइवेसी: मकान मालिक को किराएदार के घर आने से पहले 24 घंटे का नोटिस देना होगा
सिम कार्ड के नियम जानें
एक मार्च से सबसे बड़ा बदलाव सिम कार्ड को लेकर हुआ है। अब मोबाइल सिम से मैसेजिंग ऐप्स के अकाउंट को लिंक करना अनिवार्य हो गया है। दूरसंचार विभाग यानी DoT ने OTT मैसेजिंग ऐप्स को इसे लेकर साफ-साफ निर्देश दे दिए हैं। कहा गया है कि मोबाइल यूजर का मैसेजिंग ऐप अकाउंट एक्टिव SIM से कनेक्ट होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो WhatsApp या Telegram नहीं चलेगा।
ATF बढ़ने से हवाई सफर हुआ महंगा
1 मार्च 2026 से हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल प्राइस (ATF Price) महंगा हो गया है। इससे हवाई सफर महंगा हो गया है। हवाई टिकटों के दाम बढ़ने से लोगों की जेब भी ढीली होगी। दिल्ली में एक किलो लीटर एटीएफ की कीमत अब 816.91 डॉलर हो गई है। यानी 1,000 लीटर ATF की कीमत जो पहले 91,393.39 रुपये थी, अब उसके के लिए 96,638.14 रुपये चुकाने होंगे। अब एक किलो लीटर एटीएफ का दाम मुंबई में 816.62 डॉलर या 90,451.87 रुपये, कोलकाता में 855.25 डॉलर या 99,587.14 रुपये, मुंबई में 85474.63 रुपये से बढ़कर 90451.87 रुपये और चेन्नई में 94781.99 रुपये से बढ़कर 100280.49 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है।
मार्च में सरकारी छुट्टियों की धूम
मार्च में लोगों को सार्वजनिक अवकाश भी काफी मिलेंगे। यानी इस महीने लोग काफी छुट्टियां एन्जॉय कर पाएंगे। इस महीने होली, गुड़ी पड़वा, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती पर अवकाश रहेगा। शनिवार और रविवार के 6 अवकाश अलग से रहेंगे, यानी इस महीने में 18 दिन छुट्टी रहेगी और बैंक भी बंद रहेंगे।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
