शुक्रवार, 5 जून 202611:57:30 PM
Download App
Home/उत्तरप्रदेश

नोएडा की हाईराइज सोसायटी में भीषण आग : 28 मंजिला टावर के फ्लैट से उठीं ऊंची लपटें, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Jun 05, 2026
05:03 AM
28 मंजिला टावर के फ्लैट से उठीं ऊंची लपटें, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

नोएडा। सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग 28 मंजिला टावर के 12वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं, जबकि आसमान में काले धुएं का घना गुबार फैल गया। आग की भयावह तस्वीरों ने पूरी सोसायटी में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

मची अफरा-तफरी, इमारत कराई गई खाली

घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निवासी अपनी जान बचाने के लिए सीढ़ियों के रास्ते इमारत से बाहर निकलने लगे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए।

राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए पूरे टावर को खाली कराया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Shreyas Iyer T20 Captain Indian Team : भारतीय टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में

आग पर काबू पाने में जुटी फायर टीम

फायर विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। साथ ही आग लगने के सटीक कारणों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

नोएडा के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग की घटना का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने आग से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, 45 जिलों में अलर्ट जारी

राहत कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें