Shreyas Iyer T20 Captain Indian Team : भारतीय टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में

भारतीय क्रिकेट में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सौंप दी गई है। इसके साथ ही टीम की कमान अब उनके हाथों में होगी और आने वाले टूर्नामेंटों में उनकी नेतृत्व क्षमता की बड़ी परीक्षा होगी।
IPL में शानदार कप्तानी का मिला इनाम
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए अपने नेतृत्व कौशल से सभी को प्रभावित किया। उनकी रणनीति और टीम को संभालने की क्षमता ने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता। वहीं, सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, जिसका असर कप्तानी के फैसले पर भी देखने को मिला।
BCCI का बड़ा दांव
श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का बड़ा और भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला माना जा रहा है। बोर्ड ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए टीम को नई दिशा देने की कोशिश की है।
MP Weather Update : मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, 45 जिलों में अलर्ट जारी

अब सबकी नजरें श्रेयस अय्यर पर
टी20 टीम की कमान संभालने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने दोहरी चुनौती होगी। उन्हें एक ओर बल्ले से लगातार प्रदर्शन करना होगा, तो दूसरी ओर कप्तान के रूप में टीम को नई सफलताओं तक पहुंचाना होगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस बात पर टिकी होंगी कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम आगामी सीरीज और बड़े टूर्नामेंटों में कैसा प्रदर्शन करती है।
नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें
श्रेयस अय्यर के कंधों पर अब भारतीय टी20 टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी है। उनकी कप्तानी भारतीय क्रिकेट के लिए कितना सफल अध्याय साबित होगी, इसका जवाब आने वाला समय देगा।
नीरज द्विवेदी
5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।
