सोमवार, 20 अप्रैल 202611:36:21 AM
Download App
Home/बिज़नेस

सोना-चांदी के भाव में फिर उतार-चढ़ाव : Gold में 2 % की गिरावट?, डॉलर हुआ मजबूर, फिर भी दाम में बदलाव !

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 20, 2026
09:40 AM
Gold में 2 % की गिरावट?, डॉलर हुआ मजबूर, फिर भी दाम में बदलाव !

अक्षय तृतीया पर्व पर रविवार को बाजारों में जबरदस्त रौनक लौट आई। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर सिक्के और बर्तन खूब बिके। रियल एस्टेट से लेकर कपड़ा और वाहन बाजार तक में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान शहरभर में करीब 100 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है

फिर बढ़ा सोना-चांदी का भाव

वहीं सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 20 अप्रैल को 2.5% तक की गिरावट आई। इन घटनाओं ने ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान की आशंकाओं को फिर से बढ़ा दिया है। इसके अलावा, कॉमेक्स पर सोने का भाव आज 2% गिरकर 4,780 डॉलर प्रति औंस हो गया, जिससे पिछले सप्ताह की 1.7% की बढ़त लगभग समाप्त हो गई। वहीं, सोमवार को एशियाई बाजार में चांदी का भाव 2.5% गिरकर 78.75 डॉलर प्रति औंस हो गया।बिजनेस वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट 1 ग्राम गोल्ड का भाव 15529 रुपये है। वही, एक किलो चांदी का भाव 275000 रुपये है। इस गिरावट की बड़ी वजह मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव है। बतादेंकि फरवरी के बाद से सोना करीब 9 प्रतिशत और चांदी करीब 14 प्रतिशत तक गिर चुके हैं।

युद्ध के चलते हो रही है उथल-पुथल

इससे साफ है कि लगातार चल रहे तनाव का असर बाजार पर पड़ रहा है और निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है, जिससे कीमतों में दबाव बना हुआ है और बाजार में घबराहट भी देखने को मिल रही है। सोने और चांदी की कीमतों पर डॉलर के मजबूत होने का भी असर पड़ा है। सोमवार को डॉलर करीब 0.3 प्रतिशत मजबूत हुआ, जिससे इन धातुओं पर दबाव बढ़ गया। आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर सोना-चांदी सस्ते हो जाते हैं। इसके साथ ही शेयर बाजार में कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता के कारण भी बिकवाली बढ़ी, जिससे कीमतों में गिरावट और तेज हो गई और निवेश का रुझान भी कमजोर पड़ता नजर आया लंबे समय से चल रहे संघर्ष के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका है। इससे यह डर भी बढ़ा है कि ब्याज दरें ऊंची रह सकती हैं। ऐसे माहौल में सोना और चांदी जैसे निवेश कम आकर्षक हो जाते हैं। इसी कारण निवेशकों ने दूरी बनाई और बिकवाली बढ़ी है।बाजार में अब भी अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे आने वाले समय में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और स्थिति अभी भी स्थिर नहीं दिख रही है।


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें