शनिवार, 15 अगस्त 202610:43:20 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

सांसद विजय बघेल ने फहराया तिरंगा : बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Aug 15, 2026
08:21 AM
बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

बेमेतरा। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में गरिमामय और भव्य रूप से किया गया। समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेशवासियों के नाम दिए गए संदेश का वाचन किया। इस दौरान समारोह स्थल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य परेड का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने लोगों का उत्साह बढ़ाया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें