मंगलवार, 21 अप्रैल 202612:25:57 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

CM हेल्पलाइन नंबर की होगी शुरूआत : छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा हेल्पलाइन नंबर का फायदा

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 21, 2026
10:49 AM
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा हेल्पलाइन नंबर का फायदा

जशपुर: छत्तीसगढ़ में जल्द ही सीएम हेल्पलाइन नंबर शुरूआत होने जा रही है. जिसकी जानकारी खुद सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया को दी है उन्होंने इस दौरान कहा है कि यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इस हेल्पलाइन नंबर पर राज्य का कोई भी व्यक्ति समस्या या फिर शिकायत कर सकेगा. अफसरों को इन समस्याओं का तय सीमा में निराकरण करना होगा.सभी समस्याओं के निदान के लिए टाइम बॉउंड रखा जाएगा अगर कोई अधिकारी तय समय पर लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर पाएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह जानकारी जशपुर के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में दी. उन्होंने बताया की सीएम हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों या फिर समस्याओं के निराकरण के लिए समय निर्धारित होगा. अगर तय समय पर शिकायत या समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी.

बतादेंकि सीएम हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत सरकार का मानना है कि यह हेल्पलाइन ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी, जहां तक अक्सर प्रशासन की पहुंच सीमित रहती है। डिजिटल और फोन आधारित इस सिस्टम के जरिए राज्य के किसी भी कोने से लोग सीधे अपनी बात शासन तक पहुंचा सकेंगे। इससे पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है 


एक तरफ छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत को सरकार की एक महत्वपूर्ण जनहित पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाएगी, बल्कि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच भी प्रदान करेगी.वहीं कांग्रेस इसे बीजेपी की राजनीति का नया रोडमैप बता रही है


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें