रविवार, 9 अगस्त 202606:27:03 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

विधायक का ‘सैन्य अंदाज’ फिर वायरल : रामकुमार टोप्पो का फायरिंग करते वीडियो आया सामने

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Aug 08, 2026
06:25 AM
रामकुमार टोप्पो का फायरिंग करते वीडियो आया सामने

सरगुजा। मनोज कुमार। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का पिस्टल से फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की फायरिंग रेंज का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वीडियो में विधायक रामकुमार टोप्पो फायरिंग रेंज में पिस्टल से लगातार निशाना साधते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके कई शॉट्स लक्ष्य पर सटीक लगते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बताया जाता है कि रामकुमार टोप्पो पूर्व में CRPF में सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें सैन्य प्रशिक्षण का अनुभव रहा है। राजनीति में आने के बाद भी उनका सैन्य अंदाज अक्सर देखने को मिलता है। इससे पहले भी उनका नानचाकू चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है।

विधायक रामकुमार टोप्पो अपने क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में फायरिंग का यह वीडियो सामने आने के बाद उनके सैन्य पृष्ठभूमि और युवाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें