बुधवार, 15 अप्रैल 202608:41:42 PM
Download App
Home/एजुकेशन

CBSE 10th Result 2026 Out : सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट से करें चेक

खुशी राज

खुशी राज

Apr 15, 2026
11:26 AM
सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट से करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं के परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस साल लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स के जरिए देख सकते हैं।

कहाँ और कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

सीबीएसई ने छात्रों के आसानी के लिए कई लिंक सक्रिय किए हैं। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर लॉग इन करें।

  2. लिंक चुनें: होमपेज पर 'Secondary School Examination (Class X) 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

  3. विवरण भरें जैसै Roll Number, School No., और Admit Card ID दर्ज करें।

  4. जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

UMANG एप पर भी चेक कर सकते हैं मार्कशीट

रिजल्ट आते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो जाता है ऐसे में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. उमंग ऐप पर रिजल्ट का लिंक सबसे पहले सक्रिय किया गया है.

सेकंड बोर्ड एग्जाम का मौका

इग्जाम का परिणाम किसी के लिए अच्छा होत है तो कुछ बच्चें फेल भी होते हैं। ऐसे में उन सभी छात्रों को चिंता करने की जरूरत नहीं। अगर एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं या अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, उन सभी छात्रों के लिए सीबीएसई 15 मई 2026 से 'सेकंड बोर्ड एग्जाम' (फेज-2) आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

खुशी राज
Written By

खुशी राज

छात्रों और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रिपोर्टिंग। उत्साही तेवर। तेज़-तर्रार। अहम विषयों पर केंद्रित। लक्ष्य है- समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें