मंगलवार, 28 अप्रैल 202612:16:09 PM
Download App
Home/मनोरंजन

दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का निधन, : 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, आखिरी रास्ता और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में दिखे थे

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

Apr 28, 2026
08:45 AM
80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, आखिरी रास्ता और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में दिखे थे

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता भारत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और थिएटर जगत में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, भरत कपूर पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनका निधन हो गया।

इस दुखद खबर की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अवतार गिल ने की। उन्होंने बताया कि भरत कपूर के बेटे राहुल ने उन्हें फोन कर इस बारे में जानकारी दी। अवतार गिल ने कहा कि वह भरत कपूर को 50 साल से ज्यादा समय से जानते थे और यह उनके लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है।

Ashok Pandit Instagram story

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी सोशल मीडिया पर शोक जताया और उन्हें एक शानदार इंसान और बेहतरीन कलाकार बताया।

भरत कपूर ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया और खासतौर पर विलेन के किरदारों से पहचान बनाई। ‘हिंदुस्तान की कसम’, ‘सोने पे सुहागा’ और ‘बलिदान’ जैसी फिल्मों में उनका काम सराहा गया। वहीं ‘बरसात’, ‘राम बलराम’, ‘नूरी’ और ‘इंकार’ जैसी फिल्मों में उनके नकारात्मक रोल काफी मशहूर हुए। अपने पीछे वह पत्नी, बेटे और परिवार को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी का कुछ साल पहले निधन हो चुका था।

भरत कपूर के जाने से हिंदी सिनेमा ने एक अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें