lock up 2 के बाद सीक्रेट खुला : अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा, जल्द बेटे यशवर्धन के साथ करेंगी फिल्म में डेब्यू, जानें कब और कहां?

मनोरंजन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की फिल्मों में एंट्री को लेकर काफी वक्त से खबरें आ रही हैं लेकिन अब तक उन्हें कोई अच्छा प्लेटफॉम नहीं मिला है. लेकिन लगता है अब गोविंदा के बेटे को फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि इस वो जल्द ही अपना बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं खास बात ये है कि यशवर्धन आहूजा के साथ उनकी मां सुनीता आहूजा भी डेब्यू कर रही हैं. और इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में किया है.
'lockup 2' से आने के बाद किया खुलासा
दरअसल हालही में रियलिटी शो 'lockup 2' से बाहर आकर सुनीता ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बताया.उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि इसी साल सितंबर में उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली है जिसमें वो और उनके बेटे यश एक साथ नजर आएंगे.. ये फिल्म यश की डेब्यू होगी जिसको लेकर वो बेहद एक्साइटेड हैं.

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बन रही है फिल्म
सुनाता ने आगे बताया कि वो जिस फिल्म के बारे में बता रही हैं उसे बॉलीवुड एंड टीवी इंडस्ट्री की फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर प्रोड्यूस करने वाली हैं. सुनीता आहूजा ने बताया कि एकता और उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है इसलिए उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म का शो लॉकअप-2 करने के लिए राजी हुईं थी हालांकि अपने हेल्थ ईशु के चलते सुनीता को शो से बाहर होने पड़ा और इस मौके पर उन्हें रीसीव करने के लिए खुद गोविंदा और उनकी बेटी टीना लॉकअप-2 के मंच पर आए थे. अब सुनीता ने टेलीविजन डेब्यू तो कर लिया वो सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं अब वो अपने बेटे के साथ फिल्म में डेब्यू करने वाली हैं अब देखना होगा उनका ये प्रोजेक्ट कब तक फ्लोर पर आता है.

Content writer-Palak Geete
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
