‘धुरंधर: द रिवेंज' : आदित्य धर पर्दे के पीछे का असली हीरो, सिंगर, डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर ने बना डाला रिकॉर्ड

मनोरंजन: धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही तहलका मचा रही है. फिल्म का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और लगातार इस मूवी के शोज फुल जा रहे हैं. फिल्म की कहानी से लेकर एक्शन, थ्रिल और इसके किरदारों को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं….लोगो थिएटर में खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं लेकिन ये तालियां फिल्म हीरो के साथ ही फिल्मी पर्दे के पीछे खड़े उस शख्स के लिए है जिसकी सोच और डायरेक्शन ने बॉलीवुड का खोया हुआ सम्मान लौटाया है…जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्मी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर, आदित्य धर की….अब धुरंधर की कहानी आप जानते हैं, लेकिन इसे रचने वाले आदित्य धर की कहानी क्या है चलिए आपको हम बताते हैं….
ये कहानी है उस लड़के की, जिसका सपना क्रिकेट की पिच पर अपनी स्पिन से बल्लेबाज़ों को चकमा देने का था.
1983 में दिल्ली में एक कश्मीरी पंडित परिवार में जन्मे आदित्य धर की मां दिल्ली विश्वविद्यालय में काम करती थीं. इसी शहर में आदित्य की पढ़ाई हुई और यहीं उन्हें क्रिकेट का जुनून हुआ. बतौर स्पिनर उनका सपना था भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनने का.
सालों तक उसी सपने को जिया. लेकिन जब अंडर-19 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं
हो पाए तो क्रिकेट के इस सपने को अलविदा कहना पड़ा.वहीं अपने इंटरव्यू में बताया था कि आदित्य धर बचपन में डिस्लेक्सिया की वजह से पढ़ाई हमेशा बेहद मुश्किल रही. डेढ़ सौ पेज की स्क्रिप्ट पढ़ना मुश्किल था लिखने की तो बात ही छोड़िए..
लेकिन वो कहते हैं
हर गिरावट को उसने सीढ़ी बना डाला,
आदित्य ने मेहनत से मुकद्दर ही लिख डाला…
जो पढ़ न पाया सही, वो ज़िंदगी पढ़ गया,
इतिहास क्या रचा…वो खुद एक मिसाल बन गया
स्क्रीन पर कहानी बुनने का सपना लेकर, साल 2006 में आदित्य धर सपनों की नगरी मुंबई पहुंचे…जहां शुरुआती 10-12 साल संघर्ष और गुमनामी में बीते..
लफ़्ज़ उलझते रहे, पर हौसले सीधे रहे,
दुनिया ने रोका बहुत, पर कदम जीते रहे…
गीतकार के रूप में एंट्री
आदित्य धर का पहला काम एक गीतकार के रूप में सामने आया
बॉलीवुड के प्रसिद्ध यश राज फिल्म्स बैनर की फिल्म 'काबुल एक्सप्रेस' के लिए लिखा उनका गीत 'काबुल फ़िज़ा' उस समय काफ़ी हिट रहा.
इसी दौर में आदित्य ने शॉर्ट फिल्म 'बूंद' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखे.
फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
इसके अलावा भी आदित्य ने कई स्क्रिप्ट और स्टोरी आइडियाज़ पर काम किया जिन पर सफल फिल्में भी बनीं, लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं मिला.
इन अनुभवों ने उन्हें बेहद निराश किया.
वहीं साल 2010 में आदित्य ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर प्रियदर्शन के साथ काम शुरू किया और कमर्शियल फिल्म मेकिंग और स्क्रीन राइटिंग की बारीकियां सीखीं…उन्होंने प्रियदर्शन निर्देशित अजय देवगन-अक्षय खन्ना की फिल्म 'आक्रोश' (2010) के डायलॉग भी लिखे, जिसके लिए उन्हें क्रेडिट मिला.प्रियदर्शन ने भी आदित्य के काम की जमकर तारीफ की थी…करीब तीन साल प्रियदर्शन के साथ काम करने के बाद, आदित्य अब खुद फ़िल्म निर्देशित करना चाहते थे…. करीब 3 साल का लंबा इंतजार करने के बाद उन्हें मौका मिला साल 2016 में करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में फिल्म रात बाकी को डायरेक्ट करने का…जिसमें कटरीना कैफ और फवाद खान लीड रोल में थे…तैयारी पूरी थी आदित्य मेहनत कर चुके थे…लेकिन तभी 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में LOC के पास स्थित भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकवादियों ने फिदायीन हमला किया। इस हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हुए। आतंकियों ने सुबह के समय सो रहे जवानों के तंबुओं पर ग्रेनेड फेंके…पूरा देश इस हमला से ध्वस्त रह गया…इसके बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकार के काम करने पर बैन लगा दिया…जो आज भी जारी है…
फिल्म बंद हुई…फवाद खान और डायरेक्टर आदित्य धर को फिल्म से हटा दिया गया…
आदित्य धर के लिए प्रेरणा बना हमला
लेकिन अजीब बात यह हुई कि जिस उरी हमले की वजह से उनकी पहली फ़िल्म रुकी थी, उसी घटना और भारत की सर्जिकल स्ट्राइक ने आदित्य धर को नई कहानी बनाने की प्रेरणा दी
आदित्य धर ने एक इंटरव्यू में बताया था,
"रात बाकी के ठंडे बस्ते में चले जाने के बाद, उरी हमले और उसके बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक ने मेरे भीतर एक नई कहानी को जन्म दिया. मुझे लगा कि इस पर फ़िल्म बनाना ज़रूरी है. मैंने अपनी जमा-पूंजी लगाकर रिसर्च शुरू की. पत्रकारों, सेना के अधिकारियों और रक्षा विशेषज्ञों से मुलाकात की. असफलता का डर था, लेकिन खुद को साबित करने का जुनून उससे कहीं बड़ा था."
एक साल की मेहनत के बाद साल 2019 में रिलीज़ हुई ये फ़िल्म ऊरी द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike 2019 साल की सरप्राइज ब्लॉकबस्टर बनी और आदित्य बड़े निर्देशकों की कतार में शामिल हो गए. फ़िल्म के डायलॉग 'हाऊज़ द जोश?' की गूंज सिर्फ़ दर्शकों तक ही नहीं, बल्कि चुनावी सभाओं तक में भी सुनाई दी
वहीं ऊरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने नेशनल अवार्ड भी अपने नाम किए फिल्म की पूरी टीम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय अवार्ड लेने के लिए पहुंची थी...तब पूरे देश ने आदित्य धर लोहा मान लिया
बतौर लेखक उनकी अगली दो फ़िल्मों, 'आर्टिकल 370' और 'बारामूला (2025), में भी भारत की 2 अहम वास्तविक घटनाओं की झलक थी. इन दोनों फिल्मों पर भी प्रोपेगेंडा होने के आरोप लगे, लेकिन भावनात्मक पक्ष और फ़िल्ममेकिंग के क्राफ्ट को दर्शकों ने जमकर सराहा…
आदित्य धर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वो 'उरी' के बाद आदित्य एक और बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म बनाना चाहते थे.वो पाकिस्तान के कराची में घुसकर आतंकियों का नेटवर्क तोड़ने वाले एक अंडरकवर एजेंट की कहानी को सामने लाना चाहते थे।फिल्म में देशप्रेम, जासूसी, और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन का मिश्रण हो, यह उनका मुख्य उद्देश्य था। फिल्म की कहानी वास्तविक इंटेलिजेंस ऑपरेशंस और भू-राजनीतिक संघर्षों (जैसे 1999 का विमान अपहरण, 2001 संसद हमला, 2008 मुंबई हमला) से प्रेरित है
2025 में Dhurandhar 'धुरंधर' के हीरो के रूप में उन्होंने रणवीर सिंह को साइन किया, जो उस समय करियर के बेहद कठिन दौर से गुजर रहे थे.'धुरंधर' एक ही फ़िल्म की तरह शूट हुई, लेकिन रिसर्च और कहानी इतनी बड़ी थी कि लगा यह तो दो फिल्में हैं. इसलिए निर्णय लिया गया कि दोनों पार्ट्स अलग रिलीज़ होंगे. बड़ा रिस्क था, लेकिन आदित्य धर का यक़ीन रंग लाया और सफलता का नया इतिहास लिखा गया. धुरंधर-2 हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के रास्ते पर है. आज सिनेमाघरों में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जलवा बरकारार है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने दुनियाभर में इतिहास रच डाला है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अब तक 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है
‘धुरंधर: द रिवेंज' हिंदी वर्जन में ही ₹1000.50 करोड़ नेट पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ रणवीर सिंह ने न सिर्फ भारतीय सिनेमा में नया रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि वह हिंदी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले अभिनेता भी बन गए हैं. और भी खास बात यह है कि रणवीर सिंह ने हिंदी सिनेमा में ₹1000 करोड़ क्लब की शुरुआत कर दी है, ठीक वैसे ही जैसे आमिर खान ने ‘गजनी' के साथ ₹100 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी. यह उपलब्धि बॉक्स ऑफिस के स्तर में एक बड़े बदलाव को दिखाती है और रणवीर को नए दौर के सिनेमा का लीडर बनाती है
उधर उम्मीद धुरंधर डायरेक्टर से और ज्यादा बड़ रही हैं अब उम्मीदों के दरिया में आदित्य कौन सा नया हीरा लेकर निकालकर लाने वाले हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा फिलहाल तो वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के नए धुरंधर डायरेक्टर बन चुके हैं…
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
