'मधुबाला' बनेगी सारा अर्जुन! : ‘धुरंधर 2’ के बाद सारा अर्जुन को मिला सकता है बड़ा मौका.. भंसाली के साथ करेंगी काम ?

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद एक्ट्रेस सारा अर्जुन लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया, जिसके बाद उनके करियर में नए और बड़े प्रोजेक्ट्स जुड़ने की खबरें सामने आ रही हैं।
भंसाली के प्रोजेक्ट से जुड़ा नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अर्जुन का नाम अब मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के एक बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ रहा है। यह प्रोजेक्ट काफी भव्य बताया जा रहा है, जिसे बड़े स्तर पर तैयार किया जाएगा।

'मधुबाला' बायोपिक की तैयारी
खबरों की मानें तो भंसाली दिग्गज अदाकारा 'मधुबाला' की बायोपिक बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में सारा अर्जुन लीड रोल निभा सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के. रीन सकती हैं। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
किरदार के लिए बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन
अगर सारा अर्जुन इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो उन्हें मधुबाला के किरदार के लिए खुद को पूरी तरह बदलना होगा। इसमें उनके लुक, बॉडी लैंग्वेज और पुराने दौर की एक्टिंग स्टाइल पर खास ध्यान दिया जाएगा।
कास्टिंग को लेकर सस्पेंस बरकरार
इस रोल के लिए पहले अनीत पड़ा और साई पल्लवी के नाम भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में अभी तक यह साफ नहीं है कि आखिरकार फिल्म में लीड रोल कौन निभाएगा।

ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
