‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर रिलीज : रोमांस- कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का फुल पैकेज

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर रिलीज: रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म Ginny Weds Sunny 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में प्यार, तकरार, झूठ और फैमिली ड्रामा का मजेदार मिश्रण देखने को मिलता है।
नई जोड़ी की फ्रेश केमिस्ट्री
फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। दोनों पहली बार साथ दिख रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री काफी फ्रेश और एंटरटेनिंग लग रही है।
पहलवान अवतार में अविनाश, मॉडर्न अंदाज़ में मेधा
ट्रेलर में अविनाश तिवारी एक पहलवान के किरदार में नजर आते हैं, जो अपनी जिंदगी और काम के बीच फंसे हुए हैं। वहीं मेधा शंकर एक मॉडर्न और आत्मनिर्भर लड़की का रोल निभा रही हैं, जो कॉल सेंटर में काम करती है।
झूठ से शुरू हुआ रिश्ता, आगे आएंगे ट्विस्ट
कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब दोनों के परिवार बिना सच्चाई बताए उनकी शादी तय कर देते हैं। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे से झूठ बोलते हैं.. अविनाश खुद को स्टार्टअप ओनर बताते हैं, जबकि मेधा सिंपल लड़की बनने का नाटक करती हैं। लेकिन जैसे ही सच सामने आता है, कहानी में कॉमेडी, कंफ्यूजन और इमोशनल ड्रामा शुरू हो जाता है।

दमदार सपोर्टिंग कास्ट
फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडेय और गोविन्द नामदेव जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो कहानी को और मजबूत बनाते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म का निर्देशन प्रशांत झा ने किया है और इसे Zee Studios ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई Ginny Weds Sunny का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
