रविवार, 31 मई 202605:45:57 PM
Download App
Home/मनोरंजन

बिग बॉस फेम तान्या मित्तल का बयान : फ्यूचर हस्बैंड को लेकर कहा "मुझे अमीर पति नहीं चाहिए"

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 31, 2026
09:27 AM
फ्यूचर हस्बैंड को लेकर कहा "मुझे अमीर पति नहीं चाहिए"

नई दिल्ली : बिग बॉस फेम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उनके बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

कहा "अमीर पति नहीं चाहिए”

इंटरव्यू में तान्या मित्तल ने कहा कि वह अमीर पार्टनर नहीं चाहतीं। उनका कहना है कि वह खुद इतनी आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहती हैं कि अपने पार्टनर की जरूरतें आसानी से पूरी कर सकें। तान्या ने कहा कि वह अपने रिश्ते में देने वाले स्वभाव की हैं और जिस व्यक्ति से वह प्यार करेंगी, उसके लिए हर संभव मदद करने को तैयार रहेंगी।

तान्या मित्तल ने कहा“मैं नहीं चाहती कि मुझे कोई अमीर पति मिले। अगर मेरे पति के पास कुछ भी न हो, तब भी मुझे फर्क नहीं पड़ेगा। मैं चाहती हूं कि वह रोज मुझसे 10–15 लाख रुपए मांगे और मैं उन्हें दे सकूं।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

जल्द नए शो में नजर आएंगी तान्या

वर्कफ्रंट की बात करें तो तान्या मित्तल जल्द ही कॉमेडी और कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ में नजर आने वाली हैं। इस शो में वह अपनी मां सुनीता मित्तल के साथ दिखाई देंगी।

Maa hai Naa Show Winner Kushal Tanwar Gullu beat tanya mittal urvashi  dholakia sunita ahuja Maa Hai Naa: तान्या मित्तल, उर्वशी ढोलकिया और सूनीता  आहूजा को हराकर इस मशहूर यूट्यूबर ने जीता

प्रमोशनल इवेंट में भी चर्चा में रहीं

हाल ही में शो के प्रमोशनल इवेंट के दौरान तान्या मित्तल और स्प्लिट्सविला विनर कुशल तंवर के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

सोशल मीडिया पर बयानबाजी

इसके बाद तान्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें उन्होंने आत्मनिर्भरता और महिलाओं की मजबूती पर बात की। उन्होंने इशारों में कहा कि कुछ लोग मजबूत और आत्मनिर्भर महिलाओं को लेकर असहज महसूस करते हैं, जबकि वह अपनी मेहनत और काम से आगे बढ़ती रहेंगी।

तान्या मित्तल का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल वह अपने नए प्रोजेक्ट्स और इंटरव्यू को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें