शुक्रवार, 29 मई 202605:40:18 PM
Download App
Home/मनोरंजन

रणवीर–फरहान के बीच सलमान कराएंगे कोम्प्रो : ‘डॉन 3’ विवाद सुलझाने की करेंगे पहल, प्रोजेक्ट छोड़ने पर बढ़ा था तनाव

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 29, 2026
06:10 AM
‘डॉन 3’ विवाद सुलझाने की करेंगे पहल, प्रोजेक्ट छोड़ने पर बढ़ा था तनाव

अभिनेता सलमान खान अब रणवीर सिंह और फिल्म मेकर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश करते नजर आ सकते हैं। यह पूरा मामला फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर शुरू हुआ था, जब रणवीर सिंह ने अचानक इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली थी।

‘डॉन 3’ को लेकर बढ़ा विवाद

सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद मामला और ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन नोटिस जारी कर दिया था। इसी बीच प्रोडक्शन हाउस और रणवीर सिंह के बीच मतभेद और गहरे होते चले गए।

सलमान खान करेंगे बीच-बचाव

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान इस पूरे मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश करेंगे। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों से अलग-अलग बातचीत कर सकते हैं ताकि इस विवाद को शांत किया जा सके। सलमान का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफरेंसेस आम बात होती हैं और इन्हें विवाद का रूप नहीं देना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, सलमान दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करेंगे कि इस मुद्दे को ज्यादा आगे न बढ़ाया जाए और आपसी रिश्तों को बेहतर रखा जाए।

Throwback Thursday: When Salman Khan said why Ranveer Singh deserves to be  in the industry

भविष्य में साथ काम करने की उम्मीद

अगर सलमान खान की यह कोशिश सफल होती है, तो उम्मीद की जा रही है कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच तनाव कम हो सकता है और भविष्य में दोनों एक बार फिर साथ काम कर सकते हैं।

‘डॉन 3’ को लेकर मतभेद

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ‘डॉन 3’ के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही काफी खर्च हो चुका था। इसी वजह से प्रोजेक्ट से जुड़ी कई चीजों को लेकर असहमति सामने आई। कहा यह भी जा रहा है कि रणवीर सिंह स्क्रिप्ट और फिल्म की दिशा से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, जिस वजह से उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया। वहीं दूसरी तरफ प्रोडक्शन हाउस और एक्टर के बीच आर्थिक और क्रिएटिव मुद्दों को लेकर मतभेद की खबरें भी सामने आईं।

अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं

फिलहाल इस पूरे मामले पर किसी भी पक्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सलमान खान के कथित हस्तक्षेप की खबर ने बॉलीवुड में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें